Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

भाजपा ‘राज’ में चरम पर है अन्याय और अत्याचार: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो | 

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में अन्याय, अत्याचार चरम पर है। प्रशासन पूरी तरह बेरहम और अमानवीय हो चला है। सत्ता के अंहकार की अग्नि ने एक परिवार को भस्म कर दिया।

निर्दोषों की हत्या हो रही है। भाजपा ने बुलडोजर को अपनी गैरकानूनी ताकत दिखाने का प्रतीक बना लिया है। कानपुर देहात के रूरा थाना क्षेत्र के मैथा तहसील की मडौली पंचायत के चाहला गांव में एसडीएम, लेखपाल ने गरीब परिवार का घर बुलडोजर से ध्वस्त किया। आग लगने के कारण मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। यह घटना दिल दहलाने वाली है।

कानपुर देहात की दर्दनाक घटना में श्री कृष्ण गोपाल दीक्षित की पत्नी प्रमिला दीक्षित, बेटी नेहा की जलकर मौत हो गई। परिवार के बेटे ने नाम लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को दोषी ठहराया है। यह बड़े अफसोस और क्षोभ की बात है कि जलते घर से मां-बेटी की चीखें आ रही थीं मौजूद अफसरान वहां से भाग खड़े हुए। जलती लाशें प्रशासन की निर्लज्जता की कहानी कहती है।

पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के नेताओं को रोकना सरकार की मंशा को जाहिर करता है कि सरकार शासन-प्रशासन भय और उत्पीड़न की प्रतीक बन गई। भाजपा सरकार का अंत बहुत ही निकट है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img