जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन कर दिया है। दरअसल, यह उद्घाटन दिल्ली में स्थित मेजर ध्यान चंद राष्ट्रीय स्टेडियम में हुआ है। इस दौरान केंद्रीयमंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल रहे।
Aadi Mahotsav celebrates India's glorious tribal culture and traditions. https://t.co/fxRFUeH7dG
— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2023
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेगा नेशनल ट्राइबल फेस्टिवल के तहत आदि महोत्सव में शामिल हुए। इस दौरान जनजातीय समुदाय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया।
(सोर्स: डीडी न्यूज) pic.twitter.com/8lNYWTgXNb
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2023
वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि दी है। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया है।
भारत अपने सांस्कृतिक प्रकाश से विश्व का मार्ग दर्शन करता है। आदि महोत्सव विविधता में एकता… हमारे उस सामर्थ्य को नई ऊंचाई दे रहा है। यह विकास और विरासत के विचार को और अधिक जीवंत बना रहा है। आदिवासी हितों के लिए काम करने वाली संस्थाओं को मैं इसके आयोजन के लिए बधाई देता हूं: PM pic.twitter.com/GKX2G2iZ5P
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 16, 2023
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने आदिवासी समाज के विरासत से लेकर विकास पर चर्चा की।

