जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: विहिप बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बल्लभगढ़ की निकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग करते हुए लव जिहाद का पुतला फूंका।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हल्दौर चौराहे पर एकत्रित होकर हरियाणा बल्लभगढ़ में निकिता के हत्यारों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बेगुनाह युवती को गोली मारकर हत्या कर दी गई। जोकि एक निंदनीय घटना है।
नारेबाजी करने के बाद उन्होंने लव जिहाद का पुतला फूंका और कहा कि एक षड्यंत्र के तहत लव जिहाद की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
ऐसी घटनाओं पर रोक लगनी चाहिए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद नगराध्यक्ष विपिन वर्मा, जिला विद्यार्थी प्रमुख शिवम त्यागी, सह जिला मंत्री शलभ त्यागी, बजरंग दल नगर संयोजक राजन चन्द्रा, सह संयोजक डॉ.तेजपाल सिंह, प्रखंड संयोजक विनीत कुमार, ज्येश्वीर जो जो, शिवम कुमार (जानू) नवीन कुमार, दिव्यांशु दहिया, सौरभ कुमार, लवली त्यागी आदि मौजूद थे।

