- दर्जनभर गांवों में दिनभर सुना लोगों का दुखदर्द
जनवाणी संवाददाता |
फलावदा: विधायक संगीत सोम ने रविवार को क्षेत्र के दर्जन पर गांव का दौरा किया।इस दौरान उन्हें कहीं मातम का माहौल तो कहीं उत्साह दिखाई दिया। विधायक ने लोगों के दर्द को साझा करके सहानूभूति का अहसास कराया।
विधायक ठाकुर संगीत सोम रविवार को सूर्योदय होते ही फलावदा क्षेत्र के लोगों के बीच पहुंचकर उनके दुख दर्द में शरीक हुए। विधायक ने कस्बे में पिछले दिनों कई स्थानों पर हुई मौत की खबर मिलने पर घर घर जाकर शोकाकुल परिवारों के बीच अपनी उपलबधि दर्ज कराई।
उन्होंने कहा कि वह उनके दुख दर्द में हमेशा खड़े रहेंगे। विधायक संगीत सोम ने कस्बे के मोहल्ला जाटान, सेनियान, पछाली पट्टी के अलावा बड़ागांव, दांदूपुर, नागौरी, राहवती, अस्सा, बहजादका, सनोता, नगला हरेरू आदि करीब दर्जन भर गांवों में लोगों के दुख दर्द को साझा किया।
क्षेत्र के भ्रमण के दौरान विधायक संगीत सोम ने कहीं वॉलीबॉल तो कई जगह क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन भी किया।अपने इस दौरे में विधायक ने कहीं गम, कहीं खुशी का एहसास किया तो अपने जनप्रतिनिधि को अपने बीच पाकर ग्रामीण अपनेपन का अनुभव करते दिखे। उनके साथ गौरव प्रधान, संजीव प्रधान, राजकुमार सैनी, अंकुर सैनी, राहुल, मोहित मुखिया आदि मौजूद रहे।

