Wednesday, April 1, 2026
- Advertisement -

होली की कोथली ले जा रहे भाई की हादसे में मौत

  • रेत से भरा ओवरलोड ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा

जनवाणी संवाददाता |

थानाभवन: अपनी बहन के यहां होली की कोथली ले जा रहे भाई की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर रेत से भरा ओवरलोड ट्रक छोड़कर फरार हो गया। युवक की मौत से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा।

सहारनपुर जनपद के गांव जड़ौदा पांडा नैनोता निवासी मुकुल (17) पुत्र राजेंद्र अपनी मोपेड पर अपनी बहन शालू (19) के साथ सुबह करीब 9 बजे अपनी बड़ी बहन मीनाक्षी की कस्बा ऊन होली की कोथली लेकर जा रहा था। जब वे ऊन रोड पर खानपुर रजवाहे के चौराहे के निकट पहुंचे तो थानाभवन की ओर आ रहे रेत से भरे ओवरलोड 12 टायरा ट्रक एचआर 67/8639 का आगे का टायर फट गया।

टायर फटने से ट्रक का संतुलन बिगड़ गया जिससे मोपेड सवार विक्की व उसकी बहन शालू ट्रक की चपेट में आ गए। किस्मत से शालू छिटककर दूर जा गिरी। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। ट्रक के नीचे दबने से मुकुल की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की सूचना परिजनों को दी। हादसे में आंशिक रूप से घायल शालू को थानाभवन सीएचसी पर भर्ती कराया गया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

डीपफेक पूरी तरह नकारात्मक नहीं

हम उस युग में रह रहे हैं जिसे विशेषज्ञ...

बुनियादी शिक्षा को खोना सही नहीं

वी गर्ग विद्यार्थियों को अपनी रुचियों के अनुसार आगे बढ़ने...

लड़कियों को शिक्षित करने का महत्व

डॉ विजय गर्ग शिक्षा केवल एक मौलिक अधिकार नहीं...

कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना

एक सप्ताह बाद गुड़की घर पर आया। मैंने पूछा,...

अर्थव्यवस्था के लिए बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें

अगर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच संघर्ष चलता...
spot_imgspot_img