- आर्य समाज के 150 वें स्थापना दिवस पर ऋषि बौध उत्सव
जनवाणी संवाददाता |
शामली: आर्य समाज के 150 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छह दिवसीय ऋषि बौध उत्सव के छठें दिन वैदिक यज्ञ, भजन, प्रवचन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
रविवार को नगर के धीमानपुरा स्थित आर्य समाज मंदिर से प्रात: काल प्रभात फेरी निकाली गई। जिसके बाद आर्य समाज मंदिर की यजशाला में वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ के ब्रह्मा आर्य समाज मंदिर के पुरोहित डॉ रवि दत्त आर्य और यजमान बीएसएम स्कूल के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह व छाया सिंह, सेंट आरसी स्कूल कैराना के चेयरमैन यशपाल पंवार ओ कमलेश पंवार, पूरण चंद आर्य व शारदा आर्य, उत्सव आर्य व नैना आर्य रहे।
यज्ञ के उपरांत फरीदाबाद से पधारे प्रसिद्ध भजन उपदेशक प्रदीप शास्त्री ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए बच्चों का संस्कारवान होना जरूरी है। शिक्षा और सत्संग के माध्यम से ही बच्चे संस्कारवान बनते हैं। जीवन में हमें अपने माता-पिता का उपकार कभी नहीं भूलना चाहिए। अपने बुजुर्गों के अनुभव को साथ लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर आर्य समाज के संरक्षक रघुवीर सिंह आर्य, प्रधान विनोद आर्य, मंत्री गिरधारी लाल आर्य, कोषाध्यक्ष आचार्य देवेंद्र देव आर्य,सूर्यवीर सिंह, राजेश धीमान,मुकेश आर्य, दिनेश आर्य, सु•ााष धीमान, अशुल कुमार, अशोक कुमार, नरेश कुमार, नरेंद्र योगाचार्य, रामकुमार, अर्पित मलिक, राजेन्द्र आर्य लांक, पूनम आर्य, मिथिलेश आर्य, सुनीता पाल आर्य, स्वेता आर्य आदि उपस्थित रहे।

