- पूर्व सांसद राजा भारतेन्द्र सिंह ने भाजपा की योजनाओं की जानकारी दी
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: भारतीय जनता पार्टी भागूवाला मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर कार्यकताओ को राष्ट्रहित में काम करने पर बल दिया गया। इस मौके पर अतिथि ऐश्वर्य मौसम चौधरी एड ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता निष्ठा के साथ कार्य कर संगठन को मजबूत करें।
नगर पंचायत साहनपुर में स्थित आर्य समाज मंदिर मे आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन में अतिथि ऐश्वर्य मौसम चौधरी एड ने कहा कि भाजपा कार्यकर्त्ता पूरे मनोयोग से पार्टी संगठन का कार्य करें और संगठन को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश में विकास को तेजी से गति प्रदान कर रही है।
इसके बाद मुख्य वक्ता के रूप में सचिन त्यागी जी (क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य आईटी) ने सोशल मीडिया के अनेकों प्रकार के लाभ के संबंध में बताया। महेश राजपूत ( विभाग संघ चालक) ने सभी कार्यकतार्ओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बारे में और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा के बारे में अवगत कराया।

पूर्व सांसद बिजनौर राजा भारतेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओ की चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं को धरातल तक ले जाने मे सहयोग करना चाहिये।
योगेश राजपूत के संचालन में आयोजित तपराज सिंह, मुकेश अग्रवाल सचिन देशवाल, रोहताश सिंह, हरपाल सिंह, मयंक चौैहान, राजेंद्र सिंह, अनुज कुमार, हरपाल सिंह, राजीव ठाकुर, वरुण कौशिक, योगेश भुईयार, कमल सैनी, ओंकार सिंह, विपिन प्रजापति, अजीम अहमद, अरुण राजपूत, गुलशन प्रजापति, रेनू राजपूत, श्रीमती प्रमोद राजपूत, अशोक राजपूत, सरदार मनजीत सिंह, गोपीचंद मुकेश आर्य, रामलाल सैनी, सरदार कुलवंत सिंह, कपिल राजपूत रणवीर सिंह निराला, संजीव कुमार आदि ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।

