Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

श्रीदेवी को याद कर इमोशनल हुईं जान्हवी, पोस्ट शेयर कर कही यह बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर अक्सर अपनी फिल्मों के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों का हिस्सा रहती हैं। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर जहान्वी चर्चा में आ गयी हैं। जान्हवी कपूर का एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और उन्होने ये पोस्ट अपनी दिवंगत मां और मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के लिए किया है।

22 18

जान्हवी कपूर की पोस्ट की बात करें तो एक्ट्रेस ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया हैं। यह पोस्ट साल 2018 में इस दुनिया अलविदा कहने वाली श्रीदेवी को लेकर जान्हवी कपूर ने पोस्ट किया है। उन्होने एक तस्वीर भी साझा की है और इसमें वो अपनी मां के साथ नजर आ रहीं हैं।

जहान्वी कपूर ने पोस्ट शेयर करते हुआ कैप्शन में लिखा कि ”मैं अभी भी आपको हर जगह ढूंढती हूं मां, फिर भी मैं वह सब कुछ करती हूं जिससे मुझे उम्मीद है कि मैं आपको गौरवान्वित कर रही हूं। मैं जहां भी जाती हूं, और जो कुछ भी करती हूं- वह आप पर ही शुरू और खत्म होता है।”

18 18

जान्हवी कपूर का ये पोस्ट जमकर वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, ”अगली बार जब आप सेट पर जाएं, तो शॉट में अपना 200% दें, यह उसका पहला प्यार था, प्रदर्शन ऐसे करें जैसे वह आपको देख रही हो और आपको अपना सर्वश्रेष्ठ न देने के लिए डांट रही हो, ऐसा शॉट दें कि लोग उसे आप में देखें, प्रदर्शन करें जैसे वह है अभी भी जीवित है, तुम्हारे भीतर।” वहीँ दूसरे यूजर ने लिखा, ”ये दुनिया की सबसे अच्छी चीज है।” इसके अलावा एक ने श्रीदेवी को याद करते हुए मिस यू लिखा। हालांकि जान्हवी कपूर ने किसी भी तरह का रिएक्शन इन कमेंट्स को लेकर नहीं दिया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img