Friday, March 20, 2026
- Advertisement -

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, अवैध निर्माण किया ध्वस्त

जनवाणी संवाददाता |

हापुड़ः हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को अवैध निर्माण के खिलाफ जबरदस्त कार्रवाई की और एक लाख 24 हजार वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण तथा दो मामलों में सीलिंग की कार्रवाई कर कॉलोनाइजर के खिलाफ कठोर कदम उठाया।

एचपीडीए का पीला पंजा पिलखुवा में स्थित रॉयल एनक्लेव पर भी चला जहां नियमों को दरकिनार कर अवैध कॉलोनी काटकर लोगों की कॉलोनाइजर ने दलालों की मिली भगत से अवैध रूप से रॉयल एनक्लेव कॉलोनी काटी और लोगों को लुभाने के लिए यहां पेड़ सड़क आदि की व्यवस्था की जिससे आने वाले ग्राहक झांसे में आ जाएं। भोले-भाले लोगों को दलालों की सक्रियता से चूना लगाना इन कॉलोनाइजरों का काम है।

प्लॉटिंग के नाम पर दीवार खड़ी कर लोगों को प्लॉट बेचे जा रहे थे। एचपीडीए ने इस कॉलोनाइजर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पिलखुवा में एमपीडीए ने 10 प्रकरणों में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। इस दौरान पिलरचा के सेंट जेवियर स्कूल के पास स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास गांव खेड़ा सिखेड़ा मार्ग पर लाला परमानंद व लाला बृजेश द्वारा 3800 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त किया।

120

आदेश द्वारा परतापुर रोड पर लगभग 2500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, महेश कुमार, अशोक कुमार, महिपाल सिंह व डॉ अरविंद द्वारा पेतना भट्ट परतापुर रोड पर लगभग 5200 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग, लाला गंगा शरण शर्मा, चमन सिंह, इमरान, रईस आदि द्वारा सालासर धौलाना रोड गांव खेड़ा मिला में लगभग 9500 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, प्रदीप, हाजी इदरीश द्वारा गांव मीरपुर में लगभग 7,000 वर्ग मीटर में की गई थ पार्टिंगमुद्र चैधरी, शैलेन्द्र चोरी व अतिपरी द्वारा गांव लाखन पिलखुवा में लगभग 40,000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग रोबिन सिंह, केदार खान द्वारा गांवासी में लगभग 18,000 वर्ग मीटर में की जा रही है।

अवैध प्लाटिंग, सतबीर अशोक आदि द्वारा गांव लाखन में लगभग 8,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग, पीयूष कुमार, मनोज कुमार आदि द्वारा गांव लाखन में लगभग 30,000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लाटिंग तथा जितेंद्र सिंह द्वारा गांव ढूहरी में अवैध रूप से लगाए जा रहे धर्म कांटे के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कारवाई की। एचपीडीए ने इस दौरान 1,24,000 वर्ग मीटर में की जा रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया।

प्रदीप कुमार सिंह सचिव एचपीडीए, दिनेश कुमार विशेष कार्याधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल के सहयोग से 10 प्रकरणों में ध्वस्तीकरण एवं 02 प्रकरणों में सीलिंग की कार्यवाही की गयी है। इस अभियान में प्रभारी प्रवर्तन टी०के० जैन, अवर अभियन्ता देशपाल सिंह एवं पीरेश राणा व प्राधिकरण का सचल दस्ता सम्मिलित था।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

चंदन, वंदन और जोरदार अभिनंदन

लोकतंत्र भी हिन्दी फिल्मों की तरह है। हिन्दी फिल्में...

एलपीजी पर पैनिक होने की जरूरत नहीं

विरोध के नाम विरोध या सत्ता के लालच में...

युद्ध की बदलती तकनीक

विश्व के सैकड़ों देशों के पास अपनी भूमि की...

LPG: ‘अपने सिलिंडर की डिलीवरी पर भरोसा रखें, अफवाहों पर नहीं’- पेट्रोलियम मंत्रालय

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव...
spot_imgspot_img