टॉप ट्रेंड हुआ #UPYogi Budget2023
नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका अभिनन्दन और स्वागत है आज बुधवार को योगी सरकार की योगी सरकार ने अपना दूसरा आम बजट पेश किया है। योगी सरकार ने वित्तवर्ष 2023-24 के लिए 6.90 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने आज बुधवार को अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश कर दिया है। ट्विटर पर यूजर्स ने योगी का उपयोगी बजट करार देते हुए हैशटैग #UPYogiBudget2023 के जरिए योगी सरकार की आर्थिक नीतियों की जहां जमकर सराहना की तो वहीं सोशल मीडिया पर दिनभर यह ट्रेंड छाया रहा।

सुबह से ही ट्विटर पर #UPYogiBudget2023 टॉप ट्रेंड में शीर्ष पर बना रहा। इस दौरान यूजर्स तक रिकॉर्ड 1 अरब 20 करोड़ से ज्यादा बार ये हैशटैग प्रदर्शित। वहीं 20 हजार से ज्यादा बार ट्विटर यूजर्स ने हैशटैग के जरिए योगी के उपयोगी बजट की तारीफ की।
साथ ही 35 हजार से भी अधिक बार हैशटैग को रीट्वीट, रिप्लाई और लाइक करते हुए ट्विटर यूजर्स ने योगी सरकार के बजट का भरपूर समर्थन किया।

