Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

उत्तर प्रदेश के संकल्प को पूर्ण करने वाला बजट: चौधरी भूपेन्द्र सिंह

  • लोकहितकारी बजट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आभार: भूपेन्द्र सिंह चौधरी
  • ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश तथा प्रदेशवासियों की आर्थिक संपन्नता के निश्चय को मजबूती देने वाला बजट:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
  • अन्त्योदय को समर्पित, जन आकांक्षाओं व अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बजट: भूपेन्द्र सिंह चौधरी

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा पेश किये गए बजट को जनाकांक्षाओं के अनुरूप बताते हुए कहा कि यह बजट नए उत्तर प्रदेश-सशक्त उत्तर प्रदेश-समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने आजादी के अमृतकाल के प्रथम वर्ष में नए उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को संकल्पित, लोकहित एवं जनकल्याणकारी, उत्कृष्ट बजट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना जी का आभार व्यक्त किया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने विपक्षी दलों द्वारा बजट को लेकर की जा रही आलोचनाओं पर पलटवार करते हुए कहा कि विपक्ष की सोच और समझ कमजोर हो चुकी है। विपक्षी दलों की सरकारों में बजट के मायने भ्रष्टाचार और लूट का दस्तावेज होता था उन्हें योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ प्रदेशवासियों की उन्नति और प्रगति, गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, उद्यमियों, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर लोककल्याण के संकल्प के साथ पेश किये गए बजट की आलोचना करने का हक नहीं। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह बजट उत्तर प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने बजट का स्वागत करते हुए कहा कि अन्त्योदय को समर्पित एवं उत्तर प्रदेश के समग्र विकास से समावेषित यह बजट निःसदेह गरीब, किसान, महिला, युवा सहित समाज के समस्त वर्ग की आकांक्षाओं एवं अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा, सुरक्षा, चिकित्सा, कृषि, इन्फ्रास्ट्रक्चर पर इस बजट में फ़ोकस किया गया है। बजट में बुंदेलखंड, पूर्वांचल, ब्रज, पश्चिम सहित सभी क्षेत्रों के उन्नयन के लिये विशेष व्यवस्था की गई है। वास्तव में यह बजट नये उत्तर प्रदेश के लिए विकासोन्मुखी बजट साबित होगा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि हमने अपने लोककल्याण के लिए संकल्प पत्र में जनाकांक्षाओं की पूर्ति के लिए जो संकल्प लिए उनकी पूर्ति के लिए हम लगातार आगे बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि यह बजट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट से प्रदेश तथा प्रदेशवासियों की आर्थिक संमपन्नता के निश्चय को मजबूती प्रदान करने वाला है। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के पहले बजट से ही इसकी शुरुआत हो चुकी है। यह बजट बताता है कि हम खोखले दावे और वादे नहीं करते बल्कि, हम जो कहते हैं वह जरूर करते है ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img