Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव के एक-एक सवाल का दिया जवाब

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव द्वारा उठाए गए सवालों और आरोपों पर तीखा पलटवार किया। उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट से जुड़े सवालों के चुन-चुनकर जवाब दिए और कई तंज कसे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि छह वर्षो में भाजपा की सरकार ने पूरी शुचिता के साथ काम किया है।

कानून व्यवस्था की स्थिति यह है बड़ी मात्रा में प्रदेश में निवेश हो रहा है। अपराधी गले में तख्तियां डालकर सरेंडर कर रहे है। उन्होंने याद दिलाया कि सपा सरकार में डिप्टी एसपी को राजधानी में कार के बोनट पर सपा के कार्यकर्ताओं ने घुमाया। कानून व्यवस्था के मामले दोनों सरकार की कार्यशैली स्पष्ट है कि कौन सरकार जनता के हितों की कितनी पोषक है।

निवेश को लेकर विपक्ष के सवाल पर बोलते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान लगभग 33 लाख 50 हजार करोड़ के एमओयू साइन हुए। उन्होंने कहा कि जब पिछले बार इस सम्मलेन का आयोजन हुआ था तो लगभग 4 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए थे, जिसे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के दौरान धरातल पर उतारने का काम किया गया।

डिप्टी सीएम ने बेहद ही आक्रामक अंदाज में अखिलेश यादव के एक-एक सवाल का करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ग्राउंड ब्रेकिंग सेरीमनी के बाद उत्तर प्रदेश में उद्योग लगे जिसका परिणाम है कि आज यूपी में प्रति व्यक्ति आय बढ़ी है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि इस दौरान प्रदेश में लगभग 94 लाख रोजगार सृजित हुए। इतनी बड़ी संख्या में नौजवानों को सीधे रोजगार से जोड़ने का काम हमारी सरकार ने किया।

उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर समिट से पहले प्रदेश में कोरोना महामारी का काल चल रहा था। इस दौरान हर राज्य की सरकारों ने यूपी के लोगों को अपने यहां से भेजना शुरू कर दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने ओडीओपी योजना को विस्तार देने का काम किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img