Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

एसएसपी हरिद्वार ने किया कोतवाली रानीपुर का वार्षिक निरीक्षण

  • सेरीमोनियल गार्द की शानदार सलामी के पश्चात शुरु हुआ निरीक्षण, मौजूद रहे तमाम ऑफिसर्स

जनवाणी ब्यूरो |

रुड़की: एसएसपी अजय सिंह द्वारा कोतवाली रानीपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। सेरिमोनियल गार्द की सलामी के साथ औपचारिक तौर पर शुरु हुए निरीक्षण के दौरान अजय सिंह द्वारा कोतवाली के महत्वपूर्ण अभिलेखों, कर्मचारी मैस, मालखाना एवं शस्त्रागार का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखते हुए जो रजिस्टर अपडेट नहीं है उन रजिस्टरों को अपडेट करते हुए अनुपालन से अवगत कराएंगेl

माल खाना निरीक्षण के दौरान चेक किया कि तो कुछ माल काफी समय से लंबित है जिस के संबंध में माल खाना मोहर्रिर/प्रभारी निरीक्षक रानीपुर को उक्त के निस्तारण हेतु तत्काल रिपोर्ट प्रेषित करने हेतु निर्देशित किया गयाl थाना कर्मचारीगण को सप्ताह मे एक दिन शस्त्र प्रशिक्षण देते हुए उनकी सफाई कराने हेतु भी प्रभारी निरीक्षक रानीपुर को निर्देशित किया गया।

सीसीटीएनएस कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अवगत कराया गया कि कोई भी कार्य ऑनलाइन करने से छूटना नहीं चाहिए टाइपिंग में किसी भी प्रकार की गलती नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकरण को अपडेट करने से पहले भली-भांति उसकी पूर्ण जानकारी के बाद ही ऑनलाइन अपडेट किया जाएl

जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु थाने पर प्रतिदिन दिवसअधिकारी एवं महिला डेस्क पर महिला उपनिरीक्षक या महिला आरक्षी को अवश्य नियुक्त रखा जाएl निरीक्षण के बाद थाने में मौजूद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सम्मेलन कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया, साथ ही अवगत कराया गया कि किसी भी अधिकारी/कर्मचारी की किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो वह ऑफिस आकर भी नि:संकोच अपनी समस्या बता सकता है। निरीक्षण के दौरान एसपी क्राइम रेखा यादव, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी सुश्री निहारिका सेमवाल एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img