- कलक्ट्रेट में अधिकारियों, उद्यमियों व गणमान्यों ने दी बधाई
जनवाणी संवाददाता |
शामली: जिलाधिकारी जसजीत कौर के जनपद शामली में महत्वपूर्ण उपलब्धि के साथ तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर अधिकारियों एवं गणमान्यों ने उनको गुलदस्ते भेंट कर बधाई दी।
जिलाधिकारी जसजीत कौर तीन वर्ष पूर्व कोरोना काल में लॉक डाउन लगने से पहले 24 फरवरी को शामली जनपद में जिलाधिकारी की कमान संभाली थी। उसके एक महीने बाद ही पहले एक दिन का लॉक डाउन और फिर संपूर्ण लॉकडाउन लग गया था।

लॉकडाउन में डीएम जसजीत कौर ने जनता के बीच रहकर उनकी सेवा करने का कार्य किया। इतना ही नहीं जिला पंचायत, ग्राम प्रधान से लेकर विधानसभा चुनाव चुनावों को शांति पूर्ण संपन्न कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। इतना ही नहीं जिलाधिकारी ने जनपद में शासन की मंशा के अनुसार कार्य करते हुए जनपद में बहुत से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। जनपद बहुत सी योजनाओं में प्रथम स्थान पर रहता है और यही नहीं सभी के सहयोग से जनपद का नाम देश और प्रदेश स्तर पर रोशन हो रहा है।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिलाधिकारी के तीन वर्ष पूरे होने पर अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह, एसडीएम शामली निकिता शर्मा, एसडीएम कैराना शिव प्रकाश यादव, उपजिलाधिकारी न्यायिक सदर प्रतिक्षा सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय अग्रवाल, जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह, एआरटीओ रोहित राजपूत सहित अन्य अधिकारियों एवं जनपद के गणमान्यों द्वारा जिलाधिकारी को बुके भेंट कर बधाई दी गई।

