Wednesday, May 20, 2026
- Advertisement -

सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले, भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को भाजपा के मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम् के तहत रानीपोखरी मंडल, माजरी ग्रांट मंडल और बालावाला मंडल प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग किया। रानीपोखरी मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि प्रशिक्षण भाजपा की कार्यपद्धति का हिस्सा रहा है। पार्टी अपने राजनैतिक चरित्र को ध्यान में रखते हुए कार्य करती है।

भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है, उसके बाद पार्टी। कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण में यही अनुशासन सिखाया जाता है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सुरक्षा, सामर्थ्य और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोविड पर नियंत्रण के लिए प्रधानमंत्री ने जो प्रयास किए, उसकी दुनिया ने सराहना की। कोविड के शुरुआती दौर में उन्होंने जान है तो जहान है के मंत्र के साथ लाकडाउन किया।

उसके बाद जान भी है और जहान भी के मंत्र के साथ पूरी सतर्कता के साथ आर्थिक गतिविधियां दुबारा शुरू की। भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्होंने 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में देश कोविड पर तेजी से नियंत्रण पा रहा है। प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के आह्वान को देशवासियों ने आत्मसात किया है। आत्मनिर्भर भारत के लिए इस दिशा में हमें तेजी से आगे बढ़ना होगा।

49 1

भारत वैश्विक स्तर पर तेजी से बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री जी ने दुनिया में भारत को एक अलग पहचान दिलाई है। पीएम के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। देशवासियों ने प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर हर वो कार्य किए हैं, जो भारत की मजबूती में सहायक सिद्ध रहे हैं। कोरोना काल में समाज के हर वर्ग ने अपना सहयोग दिया है। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान लोगों की हर संभव सहायता के प्रयास किए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। भ्रष्टाचारियों पर सख्त कार्रवाई की। कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए ई ऑफिस की शुरुआत की। सीएम डेस्बोर्ड के माध्यम से जन शिकायतों का समाधान तेजी से किया जा रहा है। पुलिस के लिए 03 करोड़ रुपए की थाना निधि दी। राज्य में शुरुआती 17 सालों में 40 हजार करोड़ का निवेश हुआ।

इन्वेस्टर सम्मिट के दौरान राज्य में 01 लाख 25 हजार करोड़ के एमओयू हुए। पिछले 3 सालों में 25 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की ग्राउंडिंग हो चुकी है। स्थानीय स्तर पर लोगो को स्वरोजगार उपलब्ध कराने के लिए सीएम स्वरोजगार योजना शुरू की गई है। इसमें 150 तरह के कार्य किए जा सकते हैं।

राज्य में सौर स्वरोजगार योजना, पिरुल नीति, ग्रोथ सेंटर लोगों की आर्थिकी में सुधार के लिए उपयोगी साबित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि हमें अपने स्थानीय उत्पादों के बेतर इस्तेमाल दिशा में कार्य करने होंगे। प्रकृति ने हमें वरदान स्वरूप बहुत कुछ दिया है। स्थानीय उत्पादों की वैल्यू एडिशन पर विशेष ध्यान देने की जरूरत।

उत्तराखंड की महिलाएं स्वरोजगार की दिशा में अच्छा कार्य कर रही हैं। इनके सहयोग के लिए राज्य सरकार ने महिला स्वयं सहायता समूहों को 05 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, रानीपोखरी के मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र मनवाल, महामंत्री प्रेम पुंडीर व भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

PM Modi: देश को अलविदा कह गए भुवन चंद्र खंडूरी, पीएम मोदी ने जताया दुख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार...
spot_imgspot_img