Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

होली पर बच्चों का रखें ध्यान

BALWANI


होली में रंग खेलना और खूब मस्ती करना, भला किस बच्चे को पसंद नहीं होता? खासकर जब बच्चे बड़े हो रहे हों और उनके खूब सारे दोस्त हों, तो होली खेलने से उन्हें कोई नहीं रोक सकता है। ऐसे में कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं कि मन करता है बच्चों को रंग खेलने के लिए बाहर न भेजा जाए। लेकिन किसी भी समस्या का हल उससे भागना नहीं बल्कि उसका सामना करना है। इसलिए यहां हम उन तरीकों की बात करेंगे, जिनकी मदद से आप होली को अपने बच्चों के लिए सुरक्षित बना सकते हैं।

नैचुरल रंगों का इस्तेमाल सही है। इन रंगों को आप किसी जानी-पहचानी और भरोसेमंद दुकान से ही खरीदें, तो ठीक है। बेहतर तो यह होगा कि आप घर पर ही कुछ रंग बना लें, जिसके लिए आपको हल्दी, बीटरूट, मेहंदी और फूलों की पंखुड़ियों की जरूरत पड़ेगी। सिंथेटिक रंगों के इस्तेमाल से बचें, क्योंकि इनमें खतरनाक केमिकल्स होते हैं। ये स्किन के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं होते हैं।

स्किन पर लगाएं तेल या क्रीम

बच्चे रंग खेलने जाए, उससे पहले ही उनकी स्किन और बालों पर कोई तेल लगा दें। आप चाहें तो स्किन पर क्रीम भी लगा सकती हैं। इस तरह से रंगों के डायरेक्ट संपर्क से उनकी स्किन और बाल सुरक्षित रहेंगे। बाद में जब वे रंग खेलने के बाद घर आएंगे, तो रंगों को निकालने में आसानी रहेगी।

पूरे कपड़े हैं जरूरी

अपने बच्चे को ऐसे कपड़े पहनाएं, जिसमें उनकी बॉडी पूरी तरह से ढक जाए। यह भी उनकी स्किन को रंगों के डायरेक्ट संपर्क से बचाएगा। फुल स्लीव टी-शर्ट या शर्ट, फुल पैंट, बंद शूज बढ़िया आॅप्शन हैं, इन्हें पहनाकर ही बच्चे को रंग खेलने के लिए बाहर भेजना सही है।

आंखों की सुरक्षा

जिस तरह स्किन और बालों की सुरक्षा जरूरी है, ठीक वैसे ही आंखों की सुरक्षा भी होनी चाहिए। यदि आंखों में रंग चला गया, तो यह बहुत नुकसानदेह हो सकता है। इसलिए रंग खेलते समय अपने बच्चे को सनग्लासेज पहनने के लिए बोलें। इस तरह से सूखे रंग उड़ते हुए उनकी आंखों में नहीं जा पाएंगे।

पानी और तौलिए

अपने घर के बाहर या बाथरूम में एक बाल्टी साफ पानी और तौलिए तैयार रखें। ऐसा इसलिए ताकि जब भी आपका बच्चा रंग हटाना चाहे, तो उसे इंतजार न करना पड़े।

वॉटर बलून को कहें ना

इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बच्चों को वॉटर बलून फेंकने में बहुत मजा आता है लेकिन यह भी उतना ही बड़ा सच है कि वॉटर बलून खतरनाक हो सकता है। खासकर तब जब इसे नजदीक से फेंका जाता है। इसलिए बेहतर तो यह होगा कि वॉटर बलून से दूरी ही बनाकर रखी जाए।

बच्चे पर नजरें

बच्चे जब रंग खेल रहे हों, तो उन पर नजर रखना बहुत जरूरी और आवश्यक है। बच्चे छोटे होते हैं, वे चाहकर भी कुछ बातों क ध्यान नहीं रख पाते हैं और इस तरह से खुद को या किसी और बच्चे को तकलीफ पहुंचा सकते हैं। ऐसे में यह जरूरी है कि आप या कोई अन्य बड़ा व्यक्ति उन पर लगातार नजरें रखे। सुनिश्चित करें कि किसी भी बच्चे की आंखों या मुंह में रंग न चला जाए।

खानपान का रखें विशेष ध्यान

भारतीय घरों में त्यौहार का मतलब है तरह-तरह का नाश्ता, मिठाईयां और खाना। इतने पकवान देख कर जब बड़ों का अपने मन पर कंट्रोल नहीं रहता तो बच्चों का कैसे रहेगा। मगर आपको ध्यान रखना होगा कि बच्चे न तो ओवरईटिंग करें और न सिर्फ स्नैक्स खा कर पेट भरें। होली खेलने से पहले उन्हें अच्छा और हेल्दी ब्रेकफास्ट दें और ध्यान रखें कि वो समय-समय पर पानी पीते रहें।

खतरों के बारे में बच्चों से बात

बेहतर तो यह होगा कि बच्चों को होली के संभावित खतरों के बारे में पहले से आगाह कर दिया जाए। उन्हें यह बताया जाए कि रंग खेलते समय किस तरह सुरक्षित रहा जा सकता है। होली पर अक्सर लोग नशे में अपनी सीमाएं लांघ जाते हैं तो बच्चों को आसान भाषा में इस तरह की बातों के लिए पहले ही समझा कर रखें। उन्हें समझाएं कि कुछ भी गलत या आपत्तिजनक महसूस होने पर वो तुरंत घर आए या शोर मचाए।

सुरक्षित जगह पर होली

होली और रंगों से खेलने के लिए प्राइवेट गार्डन या कम्यूनिटी पार्क जैसी सुरक्षित जगह को चुना जाना चाहिए। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर होली और रंग खेलने से एक्सीडेंट का जोखिम बना रहता है। इसके साथ ही कोशिश करें की बच्चे छत पर होली न खेलें क्योंकि एक-दूसरे के पीछे भागते-भागते छत से गिरने का खतरा हमेशा रहता है। इसके साथ ही सड़क पर भी होली खेलना अवॉयड करें।

स्पर्धा रानी


janwani address 7

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

करियर अवसर: एआईईएसएल में 65 पदों के लिए आवेदन, उम्र सीमा 52 वर्ष

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एआई इंजीनियरिंग सर्विसेज लिमिटेड (एआईईएसएल)...

Gopal Rai: हाईकोर्ट का सख्त कदम, गोपाल राय को जारी किया अवमानना नोटिस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UP News: यूपी में बिजली संकट, मायावती ने जताई गंभीर चिंता, तत्काल कदम उठाने की मांग

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय...

UP News: डीआईजी कार्यालय के बाहर विवाद, सपा सांसद इकरा हसन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में...
spot_imgspot_img