Wednesday, March 25, 2026
- Advertisement -

अब ईडी की रिमांड पर मनीष सिसोदिया, 21 को होगी जमानत पर सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: दिल्ली शराब घोटाला केस में आज शुक्रवार को मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई हुई। वहीं दूसरी ओर सुनवाई से पहले ईडी ने सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड की मांग उठाई।

ईडी ने अदालत से कहा कि के. कविता और मनीष सिसोदिया संपर्क में थे। विजय नायर ने बिचौलिए का काम किया। ईडी ने के. कविता और विजय नायर की व्हाट्सएप चैट का हवाला देते हुए बताया कि के. कविता ने विजय नायर से मुलाकात की थी, दोनों के बीच बातचीत हुई थी। साउथ लॉबी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को 100 करोड़ रुपए दिए। कुछ कंपनियों को भारी फायदा पहुंचाने की साजिश थी।

अदालत में मनीष सिसोदिया के वकील अपना पक्ष रख रहे हैं। सिसोदिया के वकील ने अदालत से कहा कि एलजी को शराब नीति की जानकारी थी। सिसोदिया को कोई पैसा नहीं मिला है। सिसोदिया के वकील ने ईडी रिमांड का विरोध करते हुए कहा कि ईडी ने कभी रिमांड की मांग नहीं की थी।

सुनवाई के बाद राउज एवेंन्यू अदालत ने मनीष सिसोदिया को सात दिन के लिए ईडी की रिमांड पर भेज दिया। फैसला आने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा का मकसद पार्टी को बदनाम करना है।

मनीष सिसोदिया की जमानत अर्जी पर कोर्ट में अब 21 मार्च को सुनवाई होगी। बता दें कि ईडी ने सिसोदिया की 10 दिन की रिमांड की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में नरमी, सोना ₹2,360 और चांदी ₹9,050 तक टूटी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव...

Delhi Budget 2026: सीएम रेखा गुप्ता ने पेश किया ‘हरित बजट’, विकास और पर्यावरण में संतुलन पर जोर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार...

Share Market: शेयर बाजार में तेजी का रंग, सेंसेक्स 1,516 अंक उछला, निफ्टी 22,899 पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को...

LPG Rate Today: एलपीजी सिलिंडर के आज के रेट, सप्लाई संकट के बीच क्या बढ़ेंगे दाम?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में घरेलू और कमर्शियल...

Delhi Bomb Threat: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को बम धमकी, CM और केंद्रीय नेताओं के नाम भी शामिल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता...
spot_imgspot_img