Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

महाराष्ट्र: कार का टायर फटने से 6 की मौत, कई घायल

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आज महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। मिली जानकारी के अनुसार, समृद्धि एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर बैरियर से टकराकर पलट गई। उसमें सवार छह लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पोस्टमार्टम के लिए तथा घायल लोगों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, यह कार हादसा बुलढाणा के शिवनी पिसा गांव के पास हुआ। इस कार में 13 लोग सवार होकर औरंगाबाद से शेगांव जा रहे रहे थे। इस हादसे में एक व्यक्ति, चार महिलाओं और एक युवती समेत छह लोगों की मौत हो गई। प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि टायर फटने की वजह से दुर्घटना हुई। घटनास्थल से और जानकारियां जुटायी जा रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img