- फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने जंगल में की काम्बिंग
- कब्जे से 18 पेटी हरियाणा मार्का अवैध शराब बरामद
जनवाणी संवददाता |
बागपत: बुधवार को अपराह्न करीब 2.30 बजे कोतवाली क्षेत्र में नैथला मोड़ पर पुलिस मुठभेड़ में दो शराब तस्कर घायल हो गए जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा । घायलों में एक तस्कर नीरज बवाना गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है। पुलिस ने घायलों बामाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने घंटों जंगल में काम्बिंग की लेकिन बदमाश को कोई पता नहीं चला। एसपी का कहना है कि फरार बादमाश को शीघ्र ही पकड़ लिया जाएगा।
एसपी अभिषेक सिंह ने बताया कि त्यौहारों के मद्देनजर बुधवार को अपराह्न करीब 2.30 बजे दिल्ली-सहारनपुर हाई वे पर नैथला मोड़ के पास कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां पर एक आई-10 कार आई। पुलिस ने चालक को रूकने के लिए इशारा किया लेकिन कार में सवार बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाते हुए भागने का प्रयास किया। एसपी ने बताया कि जबाब में पुलिस ने भी गोली चलाई।
जिससे गोली लगने से कार सवार दो बदमाश घायल हो गए जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा। बतया गया है कि तलाशी लेने पर कार से 18 पेटी हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए हैं।

फरार बदमाश की तलाश में पुलिस ने घंटों जंगल में काम्बिंग की लेकिन बदमाश का कोई सुराग नहीं लगा है। बदमाशों के नाम युसुफ शौकीन निवासी खानपुर जप्ती जनपद गाजियाबाद तथा फिरोज पुत्र याकूब निवासी छपरौली बताये गए हैं। पुलिस ने घायल बदमाशों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नीरज बवाना गैंग का सदस्य है यूसुफ
पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों में जनपद गाजियाबाद के खानपुर जप्ती निवासी युसुफ शातिर अपराधी नीरज बवाना गैंग का सक्रिय सदस्य है और वह उसके गेंग के लिए ही काम करता है। बता दें कि नीरज बवाना दिल्ली के पूर्व विधायक एवं शातिर अपराधी रामवीर शौकीन का भांजा है। शौकीन करीब दो वर्ष पूर्व दिल्ली अस्पताल से पुलिस कस्टड़ी से फरार हो गया था। जिसे पुलिस अभी तक तलाश नहीं कर सकी है।

