Thursday, April 2, 2026
- Advertisement -

मनीष सिसोदिया की रिमांड पांच दिन के लिए बढ़ी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के कथित शराब घोटाले केस में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को आज शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। आज मनीष सिसोदिया की रिमांड खत्म हो गई थी। ईडी के अफसरों ने कोर्ट से सात दिन की रिमांड और मांगी थी। जिसके बाद कोर्ट ने पांच दिन रिमांड बढ़ा दी। अब 22 मार्च तक जेल भेज दिया।

इससे पहले ईडी ने अदालत में कहा कि अगर सिसोदिया की रिमांड नहीं मिली तो अब तक जो भी जांच हुई है सब बेकार हो जाएगी। वहीं, सिसोदिया के वकील ने पक्ष रखा कि पूछताछ के नाम पर एजेंसी उन्हें सिर्फ इधर-उधर बैठाती है। सात दिनों में सिर्फ 11 घंटे ही पूछताछ हुई है।

ईडी ने कोर्ट में कहा कि जांच अहम मोड़ पर है अगर अभी हिरासत नहीं मिली तो सब मेहनत बेकार जाएगी। जांच एजेंसी ने बताया कि सिसोदिया से सीसीटीवी की निगरानी में पूछताछ जारी है। 18, 19 तारीख को बयान दर्ज करने के लिए दो लोगों को बुलाया है।

वहीं, मनीष सिसोदिया का दावा है कि उनसे पूछताछ नहीं की जा रही। उनका कहना है कि भले ही मुझे रातभर बैठाओ लेकिन पूछताछ तो करो, पर ये कुछ करते ही नहीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img