Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

नवरात्र के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धा की भीड़

  • गूंजे माता के जयकारे, पहले दिन माता के प्रथम दिव्य स्वरूप शैलपुत्री की हुई अराधना

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन देवी मंदिरों में सुबह 4 बजे से श्रद्धालुओं की कतारें लगना शुरू हो गई थी। इस दौरान शहर भर के मंदिरों में माता का भव्य शृंगार कर आरती की गई। शहर से लेकर देहात तक मां भगवती की उपासना हुई। घरों में भी लोगों ने भक्तिभाव से कलश स्थापित कर आराधना की। लालकुर्ती स्थित श्री रामा संकीर्तन मंदिर में मां शैलपुत्री के पूजन के साथ घटस्थापना पंडित सूरज भट्ट द्वारा विधान से करवाई गई।

ज्वाला जी से लाई गई ज्योत के श्रृद्धालुओं ने दर्शन किए। पानी में ज्योत जलाई, तेरी जय हो ज्वाला माई…, मैया हम तो दीवाने तेरे नाम के… से चंद्रकांता, मंजू मारवाह, आशा आसीवाल आदि ने माता का रूप धरने वाली नन्ही गौरी ठाकुर की आराधना की। महामंत्री सुरेश छाबड़ा ने बताया कि मां शैलपुत्री प्रकृति और परिवर्तन की देवी हैं और सबको अन्न-धन्न देती हैं। उन्होंने सभी का अभिनंदन किया।

वहीं औघड़नाथ मंदिर में सुबह से श्रृद्धालुओं का तांता लगा रहा। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल, महामंत्री सतीश सिंघल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंघल, कोषाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, मंत्री सुनील गोयल, अनिल सिंघल, अमित अग्रवाल का सहयोग रहा। सदर काली माई मंदिर में तड़के से श्रद्धालुओं की कतारें लगी।

17 24

मुख्य पुजारी सोंकेत बनर्जी ने माता का श्रृंगार कर आरती की। सेवक गोल्डी मल्होत्रा ने टीम संग व्यवस्था संभाली। शाम को ढोल नगाड़ों के साथ माता की आरती की गई। विशेष रूप से नवयुगलो ने माता के दर्शन कर भावी दांपत्य की कामना की।

मनसा देवी मंदिर कालिया गढ़ी में मां भगवती के प्रथम दिव्य स्वरूप मां शैलपुत्री की भक्ति भाव से आराधना हुई। पंडित भगवत गिरी ने माता का श्रृंगार कर महिमा बताई। गोल मंदिर में भव्य आकर्षक लाइटिंग से मंदिर नहा उठा। सुबह से मंदिर में भक्ति व आस्था का संगम हुआ। गोल मंदिर सेवा समिति की ओर से जुटे युवकों ने व्यवस्था संभाली।

ऐसे ही मंसा देवी मंदिर और सदर स्थित काली माई मंदिर के बाहर भी मेले जैसा माहौल रहा। इसी के साथ वेस्ट एंड रोड स्थित शाकुंभरी माता मंदिर, माता अन्नपूर्ण मंदिर, झारखंडी महादेव मंदिर नगर निगम परिसर, भोलेश्वर मंदिर नई सड़क, बाबा मनोहर नाथ मंदिर, चंडी देवी मंदिर में भी पूजन हुआ।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img