जनवाणी संवाददाता |
धामपुर: शनिवार को धामपुर कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें आने वाले फरियादियों द्वारा अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस विभाग से मदद मांगी गयी। वहीं, पुलिस विभाग द्वारा उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनकर उनका निस्तारण किया गया तथा कुछ मामलों को जांच हेतु निर्देशित किया गया।
जिससे कि समस्या की गंभीरता को देखते हुए उसका निराकरण कराया जा सके। इस दौरान धामपुर कोतवाली परिसर में प्रभारी निरीक्षक माधो सिंह बिष्ट के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया। स्थानीय क्षेत्र के लेखपाल भी मौजूद रहे।
भूमि संबंधी व तहसील संबंधी मामलों को सुनकर उनके निस्तारण करने की बात कही तथा कुछ मामलों को मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर धामपुर कोतवाली में कुल 10 शिकायती पत्र में 2 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
इस मौके पर क्राइम इंस्पेक्टर अता मौहम्मद, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शिशुपाल सिंह, उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार व सुरेंद्र सिंह, लेखपाल आसाराम व ललिता आदि प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए पढ़ें दैनिक जनवाणी

