जनवाणी संवाददाता |
चरथावल: रोनी हरजीपुर गांव में जूनियर हाईस्कूल का भवन जर्जर है।शनिवार को नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने भवन की हालत देखी। उन्होंने वैकल्पिक तौर पर बच्चों को दूसरे भवन में शिफ्ट करा दिया। शहीद पूर्ण सिंह जूनियर हाई स्कूल का भवन जर्जर है।
शनिवार को प्रभारी मंत्री सोमेंद्र सिंह जिले में मौजूद थे। अभिभावकों ने बच्चों को ले जाकर मामला उनके संज्ञान में लाने की बात कहीं। इसके बाद अधिकारियों ने गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की।बीईओ ने बताया स्कूल के दो कक्ष खराब है। इस संबंध में पहले कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। कक्षों के दोबारा निर्माण का प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस दौरान भाकियू नेता विकास शर्मा, ग्राम प्रधान विनोद पुंडीर पप्पू राणा, अरुण राणा, महावीर राणा, आशु पुंडीर, बबलू पुंडीर, सोमबीर पुंडीर, मुकेश ठाकुर और कमल सिंह आदि मौजूद रहे।

