Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

एकता काॅलोनी की 30 गलियों में चला विशेष सफाई अभियान

  • डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रति भी किया जागरुक

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: नगर निगम द्वारा शनिवार को सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम के नेतृत्व में वार्ड 66 की एकता काॅलोनी में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के तहत गलियों की साफ सफाई के अलावा नालियों से शिल्ट निकाला गया और काॅलोनी वासियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रति जागरुक किया गया।

नगरायुक्त ग़ज़ल भारद्वाज के निर्देश पर नगर निगम द्वारा आज एकता काॅलोनी की करीब 30 गलियों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। सहायक नगरायुक्त के दिशा निर्देशन में चलाये गए इस अभियान में निगम के 50 से अधिक सफाई कर्मचारियों के अलावा दो टैम्पो, आठ रेहडे़ और एक पोकलेन लगायी गयी।

इस दौरान करीब एक दर्जन प्लाटों की भी सफाई की गयी। अभियान के तहत निगम अधिकारियों व कर्मचारियों ने काॅलोनी वासियों को डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के प्रति जागरुक करते हुए घरों का कूड़ा इधर उधर न फेंककर निगम के कर्मचारियों को ही दें।

अभियान के दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक चंद्रपाल, सफाई निरीक्षक महेश राणा, पूर्व पार्षद गुलशेर, सफाई नायक बृजमोहन, अमर चंदेल, अब्दुल गफ््फार व महेंद्र आदि शामिल रहे।

निगम में 26 व 30 मार्च को भी खुलेगा कैश काउंटर

अपर नगरायुक्त राजेश यादव ने बताया है कि कल रविवार 26 मार्च व 30 मार्च को भी टैक्स जमा करने के लिए निगम की कैश खिड़की खुली रहेगी। उन्होंने सभी बकाया करदाताओं से अपील की कि वे तुरंत अपना बकाया कर जमा करा दें अन्यथा उनके खिलाफ कुर्की व जुर्मानें की कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि निगम द्वारा टैक्स वसूली के लिए राजस्व टीम व प्रवर्तन दल के अधिकारी वार्डो में जाकर कुर्की की कार्रवाई कर रहे हैं, इस कार्रवाई से बचने के लिए बकायादार अपना टैक्स जल्दी से जल्दी निगम में जमा करा दें। बकायादारों की सुविधा के लिए रविवार 26 मार्च तथा 30 मार्च को भी निगम में कैश काउंटर खुला रखा जायेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ranveer Singh: FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग आदेश वापस लिया, कानूनी लड़ाई जारी

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Rajasthan News: जैसलमेर में पाकिस्तानी सिम कार्ड पर कड़ा प्रतिबंध, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजस्थान के जैसलमेर जिला प्रशासन...

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...
spot_imgspot_img