जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: हरैया सतघरवा विकास खंड में तेंदुए ने आतंक मचा रखा है,खेत की ओर जाने वालो किसान को हल्ला होने पर अपने घर की तरफ भागना पड़ता है,कही भी गांव में एक आवाज तेंदुआ आ गया लोग घरों में दुबक जाते है,इस समय गेंहू की कटाई चल रही है,किसान अपने फसल को काट कर सुरक्षित रखना चाहते है लेकिन तेंदुआ के आतंक से दहशत में है ग्रामवासी, आपको बता दें कि यह पूरा मामला रामदयालडीह फटवा कल्लबडीह लक्ष्मनपुर धरमपुर का है जहां पर तेंदुए का जोरदार आक्रमण से, लोगों में दहशत का माहौल बना है।
तेंदुए के आक्रमण से बबलू शुक्ला को तेंदुए ने बहुत बुरी तरीके से घायल कर दिया जिसमें बबलू शुक्ला को शिवपुरा हॉस्पिटल में ले जाया गया,जहां काफी गंभीर हालत देखकर उनको रिफर बलरामपुर जिला अस्पताल में कर दिया है, क्षेत्र के वन विभाग और,पुलिस टीम के द्वारा प्रयास करने के बावजूद भी तेंदुए को पकड़ने में असमर्थ रहे है।