Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

खेल मैदान का किया शुभारंभ

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: शेखपुरा गांव में ग्राम प्रधान ने युवाओं के विकास के लिए अनूठी पहल करते हुए अपनी निजी धनराशि खर्च कर तैयार हुए खेल मैदान का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।

शेखपुरा गांव में खेलो को बढ़ावा देने के लिए ग्राम प्रधान सीमा बागड़ी ने ग्राम पंचायत की उबड़ खाबड़ पड़ी करीब 14 बीघा भूमि पर अपनी निजी 2.64 लाख रुपये की धनराशि से समतलीकरण कराकर तैयार कराया। खेलो की किट भी उपलब्ध कराई। जिसका उन्होंने शुभारंभ किया।

उन्होंने बताया की खेलकूद से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जिसके मदद्देनजर खेल मैदान तैयार कराया गया है। ग्राम प्रधान के इस प्रयास की ग्रामीणों ने भी सराहना की तथा युवाओ ने फूलमालाओं से स्वागत किया। अवसर पर पूर्व प्रधान जनेश्वर बागड़ी, नसीरुद्दीन, इरफान, नावेद, राजा, महेंद्र, बालकिशन, नाजर, सैफुद्दीन आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img