Wednesday, June 3, 2026
- Advertisement -

युवती की हत्या कर शव नलकूप के कुएं में फेंका

जनवाणी संवाददाता |

शामली: बंतीखेडा के जंगल में नलकूप के बंद पड़े एक कुए में एक युवती का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक समेत तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे और शव को कुए से बाहर निकाला लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। बाद में ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस निकटवर्ती गांव फतेहपुर पहुंची और परिजनों से मृतका की शिनाख्त कराई। परिजनों ने गांव बंतीखेडा निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश लेकिन वहां आरोपी नहीं मिलने पर पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है।

बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा के जंगल में बिजलीघर रोड पर एक नलकूप के बंद पड़े कुए में एक युवती का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद तत्काल बाबरी पुलिस और सीओ श्रेष्ठा ठाकुर वहां पहुंची तथा क्राइम सीन को सुरक्षित कराया। वहीं सूचना पर एसपी अभिषेक और एएसपी ओपी सिंह भी गांव में पहुंच गए। पुलिस ने युवती के शव को कुएं से बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन किसी भी ग्रामीण ने शव की शिनाख्त नहीं की।

युवती का पूरा चेहरा खून से लथपथ था और शव देखने से लग रहा था उसकी मौत 12 से 15 घंटे की बीच हुई होगी। युवती की हत्या का शव को कुएं में फेंका गया था और शव जल्द ही डिस्पोज हो जाए और बदबू न आए इसके लिए शव के ऊपर नमक भी डाला गया था। काफी प्रयास के बाद भी शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। बाद में पुलिस ने छानबीन की तो युवती के हाथ पर लिखे अक्षर के आधार पर पुलिस गांव फतेहपुर पहुंची और परिजनों से शव की शिनाख्त कराई। परिजनों ने मृतका की शिनाख्त ईशा उर्फ नईमा पुत्री राशिद निवासी फतेहपुर के रूप में की। राशिद ने गांव बंतीखेडा निवासी युवक आशु को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Tariff: भारत समेत 60 देशों पर अमेरिका का नया टैरिफ प्लान, जबरन श्रम का लगाया आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका भारत के साथ संबंध...

Delhi News: मालवीय नगर अग्निकांड पर पीएम मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 2 लाख की सहायता

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली...

Asaram: आसाराम की बिगड़ी तबीयत, जोधपुर के अस्पताल में कराया गया भर्ती

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नाबालिग से यौन उत्पीड़न के...

RBI: महंगाई और आर्थिक वृद्धि पर नजर, आरबीआई की तीन दिवसीय एमपीसी बैठक आज से शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की...
spot_imgspot_img