Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

चौधरी कालोनी के लोगों ने फूंका ईओ का पुतला

  • नगर पालिका पर लगाया कालोनी की उपेक्षा का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

देवबंद: चारों ओर फेली गंदगी और टूटी सडक़ों से परेशान नगर की चौधरी कालोनी के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए पालिका अधिशासी अधिकारी का पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों पर भी जनता की समस्याओं से मूंह फेर लेने का आरोप लगाया।

शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्याक्ष ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में चौधरी कालोनी के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ईओ का पुतला फूंका। ठा. सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि कालोनी की नालियों में गंदगी भरी पड़ी है। कालोनी की मुख्य सडक़ लंबे समय से क्षतिग्रस्त है लेकिन इसकी कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। कहा कि पालिका ईओ से लेकर एसडीएम, जिलाधिकारी व लोनिवि राज्यमंत्री को कालोनीवासी अवगत करा चुके हैं। लेकिन लोगों की परेशानी का कोई हल नहीं हुआ।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कालोनीवासी उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन करने वालों में समाजसेवी राजकिशोर गुप्ता, मनोज सिंघल एडवोकेट, ओमपाल चौधरी, सुनील सिसोदिया, अरूण त्यागी, पवन शर्मा, इंदिरा पुंडीर व आराध्या आदि शामिल रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img