Home Uttar Pradesh News Bijnor भाकियू भानु ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उठाई आवाज

भाकियू भानु ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उठाई आवाज

0
भाकियू भानु ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर उठाई आवाज

जनवाणी संवाददाता |

धामपुर: भारतीय किसान यूनियन (भानु) की मासिक पंचायत स्थानीय एसडीएम कोर्ट परिसर में आयोजित हुई। जिसमें किसानों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया तथा उप जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया गया कि ग्राम अजीतपुर दासी में सरकारी नलकूप बन रहा है जिसके खसरा नंबर 39 मि. व 51/2 में सिंचाई के लिए नाली बनवाई जाये।

धामपुर क्षेत्र में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के बाद किसी भी किसान को उसकी खराब हुई फसल का मुआवजा नहीं दिया गया है। ऐसे किसानों को तुरंत मुआवजा दिलाया जाए। जंगलों में गुलदारों के आतंक से ग्रामीण बहुत परेशान है, वहीं आवारा कुत्तों कुत्तों ने भी लोगों को परेशान किया हुआ है ऐसे में कोई अप्रिय घटना घटित हो जाए। उससे पहले ही इन दोनों समस्याओं का भी समाधान होना जनहित में जरूरी है।

पूरी खबर के लिए जनवाणी पढे