थानाभवन: शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य राज राजेश्वरम महाराज ने कहा आज देश में हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर बहस चल रही है जो ओचित्यहिन है, क्योंकि भारत वर्ष हिन्दू राष्ट्र था है और रहेगा।
थानाभवन कस्बे के सरकारी अतिथि गृह में विराजमान शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य राज राजेश्वरम महाराज ने कहा देश में अनेक आक्रांता शासक आए, उन्होंने शासन भी किया, देश ने अनेक परिणाम भी भुगते, लेकिन वे भी विफल रहे। उन्होंने हमारी सांस्कृतिक धार्मिक आस्थाओं पर भी कुठारात्मक कदम उठाए। कई बार देश में राजनैतिक व्यवस्था बदली, फिर भी भारत वर्ष हिन्दू राष्ट्र था और है और रहेगा।
जो लोग हिन्दू राष्ट्र की मांग कर वो बेवजह बहस का मुद्दा बना रहे है, उनका मुद्दा ओचित्यहीन है। हिन्दुस्तान में रहेने वाले धर्म कोई भी हो हिन्दुस्तानी ही है। अतिथि गृह पहुंचने पर शंकराचार्य का श्रद्धालुओं के साथ-साथ तहसीलदार प्रशांत अवस्थी ने भव्य स्वागत किया। इससे पूर्व शंकराचार्य गणपतराय मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने अपने परम शिष्य संगीताचार्य चतर सैन बंशी वाले का स्वास्थ का हाल चाल जाना तथा उन्हें शॉल ओढाकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर विष्णु स्वरूप, सत्यप्रकाश गोयल, देवेन्द्र राणा, गौरव अग्रवाल, राकेश मित्तल, मिन्टू सैनी, मनोज गोयल, सुरेन्द्र कश्यप, महेश गोयल, वंश गोयल, शिवम गोयल, साक्षी गोयल, सतीश तायल आदि मौजूद रहे।