Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

गृह-क्लेश में मेडिकल, नौचंदी क्षेत्र में दो ने लगाई फांसी

  • पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा, परिजनों में मचा कोहराम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: दो अलग-अलग स्थानों पर गृह-क्लेश के चलते एक अधेड़ और एक युवा ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवार के लोगों में मातम छा गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी की।

मेडिकल थाना क्षेत्र जाग्रति विहार निवासी विजयपाल 60 वर्षीय ने गृह-क्लेश के चलते बुधवार की रात कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने विजयपाल का शव कमरे में लटका देखा तो हड़कंप मच गया। परिजनों ने घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी। मेडिकल पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया।

पुलिस के अनुसार विजयपाल के दो बेटे राजकिशोर व नीरज हैं। नीरज का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है। कुछ दिनों पहले नीरज की पत्नी ने विजयपाल के घर आकर गालियां देते हुए परिवार को जेल भिजवाने की धमकी दी थी। जिसके बाद विजयपाल डिप्रेशन में रहने लगा था। बुधवार को विजयपाल ने इसी गृह-क्लेश के चलते फांसी लगा ली।

वहीं, दूसरी घटना नौचंदी थाना क्षेत्र फूलबाग कालोनी गली नंबर-11 में हुई। रामप्रकाश पुत्र हृदयप्रकाश मूलरुप से सिद्धार्थ नगर का निवासी है। वह तीन दिन पहले ही मेरठ आया था। वह अपने साथियों संग गली नंबर-11 में वीरपाल के मकान में किराये पर रह रहा था। बुधवार की रात रामप्रकाश 25 वर्ष शराब पीकर कमरे से बाहर आ गया था। रात 12 बजे मकान में रहने वाले अन्य किरायेदारों ने देखा कि नाले किनारे पेड़ पर मोबाइल फोन की बैल बज रही है।

उन्होंने नीचे आकर देखा तो पेड़ पर रामप्रकाश का शव लटका था। जेब में मोबाइल बज रहा था। लोगों ने आनन-फानन में शव को नीचे उतारा, लेकिन रामप्रकाश पहले ही दम तोड़ चुका था। यह देख लोगों ने नौचंदी थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी।

नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से जानकारी के बाद शव को मेडिकल मोर्चरी के लिए भिजवाया। लोगों ने बताया कि दो दिन से रामप्रकाश पत्नी से मोबाइल पर लड़ रहा था। उसक ी पत्नी से अनबन चल रही थी। इसी वजह से उसने फांसी लगा ली।

उपचार के दौरान दारोगा की मौत

दौराला: चित्रकुट में तैनात हापुड़ निवासी क्राइम ब्रांच में तैनात एक दारोगा की दौराला स्थित एक अस्पताल में बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन दारोगा का शव अपने साथ ले गए। हापुड़ निवासी लवित त्यागी चित्रकुट में क्राइम ब्रांच में तैनात थे। कुछ दिन पहले उन्हें पेट से संबंधित कुछ समस्या हुई।

जिस पर परिजनों ने उन्हें दो दिन पहले दौराला के आर्यवर्त अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। बृहस्पतिवार को उपचार के दौरान लवित त्यागी की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, विभाग में लवित त्यागी की मौत की जानकारी मिलते ही शोक की लहर दौड़ गई। परिजन अपने साथ लवित त्यागी का शव लेकर हापुड़ चले गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img