जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में विश्व स्वास्थ्य दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता सीमा सिंह एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित कर वंदना सत्र का शुभारंभ किया।
मुख्य वक्ता सीमा सिंह ने विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के मूल्य के बारे में जागरूक करना है। अच्छे स्वास्थ्य का उद्देश्य केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है। सभी को अपने शारीरिक मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य की देखभाल करना अति महत्वपूर्ण है।
स्वस्थ मनुष्य ही अपने, अपने परिवार और अपने देश के कल्याण की सकारात्मक भावना रख पाएगा। इस अवसर पर आगे उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को डब्ल्यूचओ की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है। यह 1950 से हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इस वर्ष 2023 की डब्ल्यूएचओ की थीम सभी के लिए स्वास्थ्य रखी गई है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने सभी को अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने के लिए जागरूक किया।