Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

अभिभावक संवाद सम्मेलन में श्रीकांत त्यागी का भव्य स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

तल्हेड़ी बुजुर्ग: बचीटी गांव के स्कूल में अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि श्रीकांत त्यागी का फूल मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।

तल्हेड़ी क्षेत्र के गांव बचीटी में रविवार को एक निजी शिक्षण संस्थान एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल में अभिभावक संवाद सम्मेलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसके मुख्य अतिथि श्रीकांत त्यागी को स्कूल प्रबंधक प्रशांत त्यागी और ग्रामीणों ने फूल मालाएं पहनाकर व आराध्य परशुराम स्मृति चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया,स्कूल में छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए श्रीकांत त्यागी ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया और कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल कॉलेजों में आज भी भारतीय संस्कृति देखने को मिलती है आज इस कार्यक्रम में हिंदू मुस्लिम लड़कियां एक साथ सरस्वती वंदना कर रही है जो राष्ट्र वाद है और यही भारतीय संस्कृति की पहचान है।

जाति और धर्म के आधार पर हो रही राजनीति देश के लिए बहुत घातक है,जिसमें आपसी प्यार तथा भाईचारा खत्म हो रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में त्यागी समाज का तुष्टिकरण हुआ है। त्यागी समाज एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगा जिससे भाजपा का पतन निश्चित है तथा देश को खंड-खंड करने वाले लोगों की मनसा कभी कामयाब नहीं होगी, जिन लोगों के अंदर राष्ट्रवाद नहीं वह पाकिस्तान का हाल देख ले।कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधक प्रशांत त्यागी, ग्राम प्रधान मोमिन त्यागी,शिवकुमार त्यागी, श्रवण त्यागी,नरेंद्र त्यागी, बिट्टू त्यागी,नबी सिद्दीकी,उस्मान और सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img