Saturday, March 14, 2026
- Advertisement -

दर्जनों चोरियों के खुलासे पर टिक टिक लगाए बैठे पीड़ित, पुलिस नाक़ाम

जनवाणी ब्यूरो |

गागलहेड़ी: प्रदेश सरकार पुलिस को हर स्तर पर बेहतर बनाने की कोशिश में जुटी हुई है। बावजूद इसके गागलहेड़ी पुलिस अपने पुराने ढर्रे पर ही चल रही है। पुलिस की निष्क्रियता यह है कि क्षेत्र में कस्बे से लेकर विभिन्न गांवों में हुई चोरियों का आज तक खुलासा करना तो दूर किसी घटना का सुराग तक नहीं लगा सकी है। इससे चोरों का मन बढ़ा हुआ है। वहीं एक के बाद एक हो रही चोरियों से लोगों में भय बना हुआ है।

क्षेत्र में चोरी की घटनाओं की बात करे तो तीन दिन पूर्व भगवानपुर रोड हरियाबांस के समीप लोहे की दुकान पर चोरो ने धावा बोलकर कीमती सामान चोरी कर लिया गया था पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर जल्द खुलासे की मांग की थी, पीड़ित दुकानदार के अनुसार इसी दुकान में यह पांचवी बार चोरी की घटना घटी है।

चोर एक के बाद एक बार इसी दुकान को निशाना बनाता रहे लेकिन पुलिस ने एक बार की तहरीर पर भी बारीकी से चोरी की घटना पर जांच पड़ताल करना मुनासिब नही समझा। महीने भर पूर्व देहरादून रोड पर सीमेंट सरिए की दुकान से 2 लाख की नगदी पर चोरो ने हाथ साफ कर लिया था यह चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है।

चोर यहां नहीं रुके उसके बाद देहरादून रोड पर रंग की दुकान में चोरो ने शटर उखाड़कर रंग के 18 डब्बे उड़ा लिए थे। जिसमें अभी तक पुलिस के हाथ कुछ नही लग पाया है। महीने भर पूर्व घर के बाहर खड़े ट्रेक्टर ट्रॉली पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया था जिसकी तहरीर पीड़ित ने थाने में दर्ज कराई थी लेकिन अभी तक ट्रैक्टर का कोई सुराग नही लग पाया है।

भगवानपुर रोड बहेड़ी के समीप बाबा का ढाबा से चोरो ने रात के अंधेरे में सब सामान समेट कर ले गए थे पीड़ित ने तहरीर कर जल्द खुलासे की गुहार लगाई थी लेकिन पुलिस के हाथ चोरी हुए सामान से चुटकी भर सामान भी हाथ नही लग पाया। वही एयरटेल कर्मी से लूट की घटना का खुलासा भी नही हो पाया।

दर्जन भर किसानो के ट्यूबबेल से हुई चोरियों से एक भी खुलासा ना करना पुलिस पर सवाल खड़े कर रहा है। आखिर इतनी चोरियों के बाद भी पुलिस के हाथ अभी तक खाली है। अभी भी पीड़ित पुलिस से एक उम्मीद लगाए बैठे है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img