Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने ‘साइक्लोथान’ को झंडी दिखाकर किया रवाना

जनवाणी ब्यूरो |

वाराणसी: जिले में होने वाली G-20 के आयोजन के प्रति लोगों में जन-जागरूकता फैलाने तथा लोगों को अपने शहर को साफ-सुथरा और प्रेजेंटेबल काशी बनाने के लिए सर्किट हाउस चौराहे से कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने झंडी दिखाकर ‘साइक्लोथान’ को रवाना किया।

G-20 की बैठकें वाराणसी में अप्रैल, जून और अगस्त के महीने में होनी हैं ऐसे में अब समय कम बचा है लिहाजा तैयारियों को लेकर शासन प्रशासन कोई कसर नही छोड़ना चाहती। ऐसे में आज केबिनेट मंत्री ने साइकिल रैली के माध्यम से काशी की जनता को संदेश दिया है कि सभी विदेशी मेहमानों के स्वागत में कोई कमी न राह पाए इसलिए काशी का प्रत्येक नागरिक अपने अपने दायित्वों का निर्वहन कर इसे सफल बनाने में सहयोग करें।

अनिल राजभर ने कहा कि विशेष ध्यान स्वच्छता पर दिया जा रहा है। पूरी काशी को दुल्हन के तरह सजाया जा रहा है। सड़कें गड्ढा मुक्त की जा चुकी हैं तो सड़कों के किनारों पर दीवारों पर काशी की संस्कृति की झलक पेंटिंग के माध्यम से देखने को मिलेंगी।

एयरपोर्ट रोड को भव्य तरीके से सजाया गया है। सड़कों के किनारों पर नए घास फूस और पेड़ पौधे लगाए गए हैं। पूरे शहर में डिवाइडर पर रंग बिरंगी लाइट लगाई गई है। इसके अलावा घाटों की निरंतर सफाई की जा रही है। विश्वमाथ कॉरिडोर जगमगा रहा है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: कचहरी में बाइक में लगी अचानक आग, अफरा-तफरी का माहौल

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: आज गुरूवार को मेरठ कचहरी परिसर...

MP: कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को FD घोटाले में 3 साल की जेल, तुरंत मिली जमानत

जनवाणी ब्यूरो | नई ​दिल्ली: दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट...

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का दावा,भारत ऊर्जा संकट से निपटने को पूरी तरह तैयार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर...
spot_imgspot_img