नूरपुर: मुखबिर की सूचना पर पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक खाली पडे मकान में छापा मारकर 149 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार लोगों में एक सरकारी शराब सेल्समैन बताया जाता हैं। पुलिस के मुताबिक 14 अप्रैल को शराब दुकानें बंद रहने के कारण उक्त अवैध शराब को बिक्री करना गिरफ्तार लोगों की मंशा थी।