सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में अक्षर आरंभ दिवस आयोजित हुआ
जनवाणी संवाददाता |
हल्दौर: नगर के सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में अक्षर आरंभ दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें केजी के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय में प्रत्येक वर्ष कक्षा नर्सरी के नन्हे मुन्नों बच्चों के लिए इस विशेष दिवस को आयोजित किया जाता है। जहां से यह नन्हे बच्चे अपनी विद्या ग्रहण करने की नई शुरूआत करते हैं।