Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

आंबेडकर जुलुस निकाल रहे लोगों की सीओ से नोकझोंक

  • भूमिया पुल पर तेज आवाज में डीजे बजाने और रास्ता जाम पर बिगड़ी बात

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: आंबेडकर जयंती के अवसर पर भूमिया पुल पर जुलुस के दौरान लगे जाम को लेकर लोगों की सीओ ब्रहमपुरी शुचिता सिंह से बहस हो गई। बाद में सीओ ने लोगों को समझा कर जुलुस को निकलने दिया। आंबेडकर जयंती के जुलूस के दौरान भूमिया पुल पर तेज आवाज में डीजे बजाने और रास्ता जाम करने को लेकर रास्ता खुलवाने पहुंची सीओ ब्रह्मपुरी की लोगों से नोकझोंक हो गई।

सीओ के आचार संहिता लगे होने की बात समझाने के बाद यात्रा निकाल रहे लोगों ने डीजे को बंद कर रास्ता खोल दिया। आंबेडकर जयंती यात्रा निकालने के दौरान लोगों ने भूमिया पुल पर तेज आवाज में डीजे बजाना शुरू कर दिया। इस दौरान हरिनगर को जाने वाला रास्ता भी बंद हो गया। आसपास के लोगों के द्वारा मामले की जानकारी सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह को दी गई।

सीओ ब्रह्मपुरी मौके पर पहुंची और यात्रा निकाल रहे लोगों को समझा-बुझाकर डीजे की आवाज कम कर रास्ता खुलवाने की बात कहने लगीं। यात्रा निकालने वाले लोगों ने सीओ का विरोध किया। जिसके बाद सीओ ब्रह्मपुरी ने शहर में आचार संहिता लगे होने की बात कहते हुए लोगों को समझाया। काफी देर बहस होने के बाद यात्रा निकालने वाले लोग सीओ की बात मान गए। डीजे की आवाज को कम करते हुए रास्ता खोल दिया।

शोभायात्रा में करतब के दौरान चार घायल

फलावदा: कस्बे में निकल रही शोभा यात्रा में कुछ युवकों द्वारा बिजली की ट्यूब लाइट तोड़े जाने के दौरान कांच से कई बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। कस्बे में शुक्रवार को आंबेडकर जयंती के मौके पर शोभा यात्रा निकाली जा रही थी। शोभायात्रा जब मोहल्ला आंबेडकर पहुंची तो शोभायात्रा में शामिल कुछ युवक बिजली की ट्यूब लाइट तोड़कर करतब दिखाने लगे। अचानक ट्यूब लाइट का कांच भीड़ तक पहुंच गया।

कई बच्चे कांच लगने से घायल हो गए। एक बच्चे की आंख में कांच घुस गया। घायलों के नाम आंबेडकर मोहल्ला निवासी चीकू पुत्र सोनू, रमेश पुत्र सोनू, कृष्णा पुत्र लेखचंद, परी पुत्री सोनू आदि बताए गए हैं। बच्चों को लहूलुहान देखकर शोभायात्रा में हलचल मच गई। आनन-फानन में घायलों को उपचार के लिए डाक्टर के पास पहुंचाया गया। घायलों के परिजनों ने थाने में तहरीर देने की बात कही है।

कूड़ा डालने को मना करने पर महिला पर हमला

मेरठ: लिसाड़ी गेट क्षेत्र के मोबीन नगर में खाली प्लॉट में कूड़ा डालने को मना करने पर दबंगों ने महिला के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ व लोहे की रॉड से हमला कर घायल कर दिया। इसमें दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। मोबिन नगर निवासी नाजनीन पत्नी फुरकान ने बताया शुक्रवार को देर रात पास के ही एक खाली प्लॉट में पड़ोसी आरिफ ने खाली प्लॉट में कूड़ा डाल दिया।

महिला के विरोध करने पर आरिफ ने भाई नावेद व दो अज्ञात को बुलाकर महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ मारपीट कर दी और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया। बीच-बचाव में आया महिला के बेटे नदीम पर भी दबंगों ने हमला बोल दिया। मारपीट के दौरान दो युवती मामूली रूप से घायल हो गई।

16 18

सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई इसके बाद दोनों पक्ष के लोगों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि मारपीट का मामला सामने आया है दोनों पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है।

जीजा ने पीटा साली को पीटा, तमंचे लहराये

मेरठ: लिसाड़ीगेट क्षेत्र के श्याम नगर में रोजा इफ्तार में आये जीजा और साली के विवाद में जीजा ने दबंगों के साथ मिल कर साली के साथ मारपीट कर लाठी-डंडे से हमला कर दिया और हवा में तमंचे लहराए। इसमें महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर की शिकायत पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। श्याम नगर निवासी आयशा पत्नी पप्पू ने बताया कि शुक्रवार को शाम के समय रोजा इफ्तार में बहन के यहां गए थे।

महिला का आरोप है कि जीजा मोहसीन ने एक दर्जन दबंगों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने महिला को भीड़ से निकाला। इसके बाद दबंगों ने तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए।

सूचना पा कर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी की पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर अजय कुमार का कहना है कि कार्रवाई की जा रही है।

अज्ञात शव मिलने से सनसनी

खरखौदा: बिजली बंबा पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मेरठ-हापुड़ मार्ग पर नौगजा पीर के पीछे एक वृद्ध का शव मिलने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भर कर मोर्चरी भेज दिया। मेरठ-हापुड़ पर स्थित नौगजा पीर के पीछे अलीपुर निवासी सुधीर कुमार एडवोकेट के खेत की मेढ़ पर शुक्रवार शाम वृद्ध का शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने शव पड़ा होने की जानकारी पुलिस को दी दी।

सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद थाना प्रभारी राजीव कुमार चौकी प्रभारी मुनेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव का पंचनामा भर शव मोर्चरी भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव सहरावत ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 75 वर्ष तथा क्रीम कलर का कुर्ता व सफेद पायजामा पहने हुआ है। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टोल कर्मचारियों ने ई-रिक्शा सहित चोर पकड़ा

दौराला: टोल प्लाजा सिवाया कि टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान हाइवे पर सकौती के पास सडक किनारे लगाई गई लोहे की रेलिंग का लोहा चोरी करते हुए एक चोर को ई-रिक्शा और चोरी की गई रेलिंग सहित दबोच लिया। टोल महाप्रबंधक प्रदीप चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को रूट पेट्रोलिंग आॅफिर अश्वनी कुमार, गौरव कुमार और योगेंद्र कुमार हाइवे पर पेट्रोलिंग कर रहे थे।

हाइवे पर सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए लोहे के क्रैस ब्रेक्रिट को चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ लिया। चोर ने दो दर्जन से अधिक लोहे के गाटरों को चोरी कर ई-रिक्शा में रख रखा था। चोर ने अपना नाम मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी सरवट निवासी सैफ अली बताया है। पकड़े चोर को ई-रिक्शा और चोरी के सामान सहित दौराला थाने लाकर पुलिस को सौंप दिया। इंस्पेक्टर दौराला संजय शर्मा ने बताया कि पूछताछ के बाद चोर को संबोधित धाराओं में जेल भेजा जाएगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img