Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

अपहरण के बाद किया दुष्कर्म, बस स्टैंड से आरोपी गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: किशोरी का पहले अपहरण किया गया, उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरप्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर, उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को बरामद कर, उसकी मेडिकल जांच करवायी जा रही है। पुलिस मामले पर तेजी से कार्रवाई कर रही है।

मामला मुजफ्फरनगर के थाना चरथावल क्षेत्र का है, यहां एक गांव में पड़ोसी महिला किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। इसके बाद किशोरी अपने घर वापस नहीं लौटी। वहीं किशोरी के घर वालों ने काफी खोजबीन की, पड़ोसी महिला के घर पर भी जाकर देखा। जब किशोरी नहीं मिली तो परिजनों ने चरथावल थाने में जाकर नूरुद्दीन और उसकी मां बिल्कीस को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज करा दिया।

परिजनों के आरोप के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। पुलिस टीम ने आरोपी नूरुद्दीन को मुजफ्फरनगर बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। वहीं पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया। पीड़िता के पिता के आरोप लगाते हुए कहा कि नूरुद्दीन ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले पर सीओ सदर यतेंद्र नागर ने बताया कि घटना के मुकदमे की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को भी बरामद कर लिया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img