Friday, March 27, 2026
- Advertisement -

नामांकन की तैयारी पूरी, बैरिकेडिंग लगाई

  • 17 अप्रैल से 24 अप्रैल तक होंगे नामांकन, नामांकन के दौरान प्रत्याशी के साथ नहीं जा सकेगी भीड़
  • जनपद में सरधना व मवाना तहसील में भी होंगे नामांकन तहसील में अधिकारियों ने शुरू की तैयारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सोमवार से निकाय चुनाव के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। जनपद में सरधना व मवाना तहसील में नामांकन होंगे। इसको लेकर तहसीलों में बैरिकेडिंग कराई गई।
निकाय चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू हो रही है, जो 24 अप्रैल तक चलेगी। जिला मुख्यालय पर मेयर और जनपद में सरधना-मवाना तहसील में भी नामांकन होंगे।

चेयरमैन और पार्षद पद के लिए तहसील में नामांकन करेंगे। सरधना, मवाना तहसील में नामांकन की प्रक्रिया होगी। कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग कर दी गई हैं। कैमरे भी लगा दिये गए हैं। नामांकन के लिए कलक्ट्रेट तैयार हो गई हैं। डीएम दीपक मीणा ने पूरी व्यवस्था को देखा। जो त्रुटि रह गई थी, उसे पूरा करने के निर्देश भी दिये। डीएम व एसएसपी सरधना व मवाना के कृषक इंटर कॉलेज में पहुंचे, जहां नामांकन प्रक्रिया जिस स्थान पर होगी, उसे देखा तथा कुछ व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए कहा।

मवाना और सरधना में बैरिकेडिंग कराई गई। कलक्ट्रेट में मेयर पद के लिए नामांकन किये जाएंगे। सरधना तहसील में नगर पालिका परिषद सरधना, नगर पंचायत करनावल, नगर पंचायत हर्रा, नगर पंचायत दौराला, नगर पंचायत लावड़, फलावदा व मवाना में नगर पालिका परिषद मवाना, नगर पंचायत हस्तिनापुर, नगर पंचायत परीक्षितगढ़, नगर पंचायत बहसूमा के लिए नामांकन होंगे। नामांकन प्रकिया के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। तहसील प्रांगण में बैरिकेडिंग लगाई जा रही है।

प्रांगण के तहसील में प्रवेश द्वार से ही सभी प्रत्याशियों का आगमन होगा। अन्य सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें बंद कर दिया गया है। कलेक्ट्रेट में भीड़ को घुसने की अनुमति नहीं होगी। प्रत्याशी नामांकन स्थल पर जा सकेंगे। तहसीलों में भी कुछ वैसा ही होगा। वहां भी नामांकन प्रक्रिया होगी, प्रत्याशी को भी एंट्री दी जाएगी। मुख्य गेट पर कड़ी सुरक्षा पहरेदारी रहेगी। भीड़ को अंदर जाने से रोका जाएगा।

निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन, सहायक निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 के दृष्टिगत शनिवार को विकास भवन सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी आरओ व एआरओ आयोग की ओर से जारी की गई निर्देश पुस्तिका का अच्छी प्रकार से अध्ययन करें। सभी अधिकारी परस्पर समन्वय के साथ सुचितापूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से नामांकन प्रक्रिया को संपन्न कराएं।

13 16

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नगर निगम महापौर एवं पार्षदों के नामांकन की प्रक्रिया कलक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कक्ष में एवं नगर पालिका परिषद तथा नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सदस्य के नामांकन की प्रक्रिया संबंधित तहसील परिसर में होगी। नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने के लिए 57 निर्वाचन अधिकारी, 89 सहायक निर्वाचन अधिकारी, 38 जोनल मजिस्ट्रेट, 154 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारी को नामांकन वाले कक्षों में ब्रॉड बैंड कनेक्शन, सीसीटीवी कैमरे, प्रकाश व्यवस्था के निर्देश दिए।

सभी अधिकारी परस्पर समन्वय स्थापित कर जिम्मेदारीपूर्वक अपने कार्यों को पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी संयमपूर्वक नियमानुसार कार्य करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त पंकज वर्मा, अपर जिलाधिकारी भूमि अध्यापति सुल्तान अहमद सिद्दीकी सहित संबंधित निर्वाचन व सहायक निर्वाचन अधिकारी उपस्थित रहे।

रालोद ने 31 प्रत्याशियों की जारी की सूची

रालोद ने शनिवार को सर्वाधिक मुस्लिम प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। जिसमें चेयरमैन पद के उम्मीदवारों की दो सूची जारी की। सूची में 31 चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के नाम दिये गए हैं। रालोद की ये बड़ी सूची हैं। इसके अलावा रविवार को भी एक सूची जा सकती हैं।

शनिवार को आये सूची में मवाना से अय्यूब कालिया, मोदीनगर से विनोद गौतम, लोनी रंजीता धामा, पतला रीता चौधरी, गंगोह सहारनपुर से शमा प्रवीण, अम्हैटापीर सहारनपुर रेशमा, ननौता नावेद अख्तर, जलालाबाद शामिली अब्दुल गफ्फार, गढ़ी पुख्ता शामली प्रमोद, कांधला शामली मिर्जा फैसल बैग, खतौली मुजफ्फरनगर शाहनवाज लालू, पुरकाजी मुजफ्फरनगर बसारत खां, हलदौर बिजनौर अमर सिंह पम्पी, सहसपुरबिजनौर शबाना जहीन, शामली विजय कुमार कौशिक, बनत शामली कुसुम, धनौरा अमरोहा सचिन सैनी, जानसठ आबिद हुसैन, सिसौली मुजफ्फरनगर नीरज, जेवर गौतम बुद्धनगर औरंगजेब अली, किठौर रिहाना से चेयरमैन पद के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई हैं। रालोद-सपा गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतर रही हैं। रालोद के हिस्से में चेयरमैन पद के बड़ी तादाद में उम्मीदवार आये हैं, जिनकी सूची जारी कर दी गई हैं।

नामांकन के लिए प्रशासन जुटा तैयारियों में

मवाना: डीएम ने निकाय चुनाव सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कृषक इंटर कालेज स्ट्रांग रूम व तहसील में 17 अप्रैल से एक नगर पालिका व छह नगर पंचायत के अध्यक्ष पदों के लिए होने वाली नामांकन प्रक्रिया की तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के निर्देश एसडीएम को दिए। उन्होंने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों के विषय में जानकारी ली।

14 16

तहसील में नगर पालिका मवाना के अलावा हस्तिनापुर, बहसूमा, फलावदा, परीक्षितगढ़, माछरा, किठौर के अध्यक्ष पदों के लिए 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगी। इसको लेकर बैरिकेडिंग व अन्य व्यवस्था पूरी कर ली गई हैं। जबकि स्ट्रांग रूम कृषक इंटर कालेज रहेगा। शनिवार को डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित साजवाण के साथ कृषक इंटर कालेज में पहुंचे और स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया और एसडीएम अखिलेश यादव से चुनाव दरम्यान होने वाली व्यवस्थाओं के विषय में जानकारी हासिल की।

तत्पश्चात डीएम तहसील पहुंचे और नामांकन प्रक्रिया को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संवेदनशील व अतिसंवेदनशील बूथों के विषय में भी एसडीएम से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में करायी जाए। एसडीएम ने बताया कि लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। निरीक्षण में डीएम ने सुरक्षा सफाई-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान एसएसपी रोहित साजवाण, तहसीलदार आकांक्षा जोशी, नगर पालिका के ईओ राजीव कुमार जैन, इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह, नगर पालिका कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक लाखन सिंह आदि थे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उल्लूओं की दुनिया को जानिए

ललित नारायण उपाध्याय उल्लू के नाम से तो आप बचपन...

रुपया पैसा फल फूल गया है

यकीन मानिए, रुपया-पैसा फल फूल गया है। इसके चलते...

पूरा संसार एक रंग मंच हम उसके कलाकार

वास्त्व में रंगमंच जीवंत कला को समझने-सम्मानित करने का...

गिरते रुपये के नुकसान अधिक

बीस मार्च को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले अपने...

Sonia Gandhi: सोनिया गांधी का स्वास्थ्य सुधरा, डॉक्टरों ने बताया जल्द मिलेगी छुट्टी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गांधी...
spot_imgspot_img