Wednesday, March 18, 2026
- Advertisement -

अवैध निर्माणों की बाढ़ नहीं की जा रही कार्रवाई

  • निर्माण रोक के बावजूद अचानक रात में डाल दिया लिंटर

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कैंट क्षेत्र में एक स्कूल के निर्माण को लेकर लिंटर डालने पर कैंट बोर्ड के अधिकारियों ने रोक लगा दी थी, लेकिन कुछ समय तक तो निर्माण रुका रहा कि अचानक रात्रि में लिंटर डाल दिया गया। इस तरह से अवैध निर्माण को स्कूल मालिकों ने पूरा कर दिया, लेकिन कैंट बोर्ड के अधिकारियों को यह लिंटर डला हुआ दिखाई नहीं दिया। ग्रीन कपड़ा लगाकर अवैध निर्माण को बाहरी क्षेत्र को छुपाया गया था।

08 18

यही नहीं, आबूलेन पर जाने से ठीक पहले पीपी कॉन्फ्रेंस हॉल हैं। यहां नाले पर लिंटर डाला गया, जो पूरी तरह से अवैध हैं। अवैध निर्माणकर्ता ने किस की शह पर नाले पर लिंटर डाला और फिर उसके ऊपर निर्माण कर दिया। ये निर्माण तीन दिन के सरकारी अवकाश के दौरान हुआ हैं। इसके आगे भी अस्थाई निर्माण ओपन जगह में कर दिया गया, लेकिन इसको भी कैंट बोर्ड के इंजीनियरों ने नहीं रोका। लगता है यहां भी सेटिंग का खेल चल रहा हैं।

09 23

इसकी शिकायत भी कैंट बोर्ड के इंजीनियरों तक पहुंची, लेकिन अस्थाई अवैध निर्माण को लगता है हथोड़ा गैंग ने भी अनुमति दे दी है, तभी तो अस्थाई अवैध निर्माण में अब रेस्टोरेंट चालू कर दिया गया हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि कैंट क्षेत्र में दर्जनभर स्थानों पर अवैध निर्माण कर दिये गए हैं, लेकिन यह अवैध निर्माण को लेकर कैंट बोर्ड के इंजीनियर गंभीर नहीं है। यही वजह है कि एक के बाद एक अवैध निर्माण की बाढ़ सी आ गई है, जिसके चलते अवैध निर्माण करता बेखौफ हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में लूट के आरोपी दो बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए...

Saharanpur News: सहारनपुर में बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: जनपद में मौसम का मिजाज बदलने...

Iran- Israel: इस्राइली हमले में ईरान को बड़ा झटका, लारीजानी और सुलेमानी की मौत

जनवाणी ब्यूरो । नई दिल्ली: ईरान ने मंगलवार देर रात...

Fire In Indore: इंदौर में दर्दनाक हादसा, घर में लगी भीषण आग, सात लोगों की जलकर मौत

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: इंदौर के ब्रजेश्वरी एनेक्स इलाके में...
spot_imgspot_img