Friday, March 13, 2026
- Advertisement -

हवा ने बदला मौसम गर्मी से मिली राहत

  • देर रात गरज के साथ हुई बूंदाबांदी

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: शुक्रवार सुबह से ही मौसम का मिजाज कुछ बदला-बदला रहा। देहात में कई स्थानों पर बूंदाबांदी भी हुई। तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट हुई। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। मेरठ में तापमान का स्तर 41 के पास पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक लगातार भीषण गर्मी के आसार जता रहे हैं। शुक्रवार को मौसम के तेवर सुबह से ही बदलते हुए नजर आए। दोपहर बाद से ही आसमान में बादलों का डेरा रहा।

जिले में देहात में कई स्थानों पर बूंदाबांदी देखने को मिली। साथ ही तेज धूल भरी हवा भी चली। देर शाम तक मौसम ऐसा ही बना रहा। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष का कहना है कि बूंदाबांदी के साथ तेज आंधी आने की संभावना है। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

05 24

अधिकतम आर्द्रता 43 एवं न्यूनतम आर्द्रता 26% दर्ज की गई। वहीं, शहर में प्रदूषण की स्थिति बागपत में 125, गाजियाबाद में 130, मेरठ में 144, मुजफ्फरनगर में 133, शामली में 120, जयभीमनगर में 151, गंगानगर में 139, पल्लवपुरम में 143 दर्ज किया गया।

कोरोना: 20 गृहिणी और एक बच्चे समेत 54 संक्रमित मिले

कोरोना ने अब गृहिणयों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। पहले जहां नौकरी पेशा लोग इसके शिकार हो रहे थे अब यह आम लोगों के घरों में भी जा पहुंचा है। शुक्रवार को मिले 54 नए संक्रमितों में से 20 गृहिणयां है जो घरों पर ही रहती है। अब यह संक्रमित कैसे हुई यह बड़ा सवाल पैदा हो गया है। स्वास्थ्य विभाग से जारी आंकड़ों के अनुसार पूरे जिले से कुल 782 सैंपल जांच के लिए पहुंचे जबकि 905 सैंपलों की जांच की गई।

इनमें से 54 सैंपल पॉजिटिव पाए गए जबकि 26 मरीज ठीक भी हुए है। इस समय जिले में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 192 हो गई है। इनमें से 188 संक्रमितों को उनके घरों पर स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है जबकि तीन मेडिकल व एक निजी अस्पताल में भर्ती है। कोरोना पहले जहां नौकरी पेशा लोगो को निशाना बना रहा था अब यह आम लोगों के घरों तक जा पहुंचा है। नए मिले 54 संक्रमितों में 32 महिलाएं है जिनमें से 20 गृहिणयों है। वहीं 22 पुरूष है जबकि एक 12 साल का बच्चा भी संक्रमित हुआ है।

07 21

बाकि संक्रमितों में जगह-जगह फेरी करने वाले हॉकर व मध्यम व्यापारी हैं। सबसे ज्यादा संक्रमित दौराला में 9 पाए गए है जबकि परीक्षितगढ़ में 8, सरधना में 8, कंकरखेड़ा में 7, जयभीमनगर में 4, राजेन्द्र नगर में 4, कसेरूबक्सर में 3, नंगला बट्टू में 2 व भावनपुर, कैंट, मलियाना, पल्हैड़ा, पुलिस लाइन, रोहटा, साबुन गौदाम, संजय नगर व सरूरपुर में एक-एक संक्रमित मिला है। इनमें से 40 आरटीपीसीआर जांच सरकारी व 12 निजी अस्पतालों में पॉजिटिव पाई गई है। वहीं दो जांच एंटीजन है जो पॉजिटिव मिली है।

वहीं, इस संबंध में डा. अशोक तालियान, नोडल अधिकारी का कहना है कि कोरोना के मामले बढ़ रहें है, इसके पीछे मुख्य वजह आम जनता द्वारा गाइडलाइनों का पालन नहीं करना है। लोग लापरवाही बरत रहें है जिस वजह से संक्रमण फैल रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है, घबरानें की जरूरत नहीं है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

छोटे बच्चों की करें उचित परवरिश

नीतू गुप्ता साफ-सुथरा, हंसता मुस्कुराता बच्चा सभी को अच्छा लगता...

पर उपदेश कुशल बहुतेरे

सही कहा है, दूसरों को उपदेश देने वाले एक...

मराठा कूटनीति के चाणक्य नाना फड़नवीस

मराठा साम्राज्य का संदर्भ आते ही आंखों के सम्मुख...

नीतीश कुमार का अंतिम दांव

बिहार की राजनीति में बहुविध हलचल है। मुख्यमंत्री नीतीश...
spot_imgspot_img