Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

किसानों का डेथ वारंट है कृषि कानून : संजय सिंह

जनवाणी संवाददाता |

शामली: आम आदमी पार्टी के उप्र प्रभारी एवं राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा कि तीन कृषि काूनन पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किए हैं। उन्होंने कहा कि गन्ने के दाम को बढ़ाने को लेकर सरकार गजनी मोड पर चली गई है, उसके मुंंह से आवाज नहीं निकल रही है। गन्ना किसान भुगतान के लिए परेशान है। स्मार्ट मीटर के नाम पर उपभोक्ताओं से 30 प्रतिशत बिल वसूला जा रहा है। बिजली को लेकर पूरे उप्र में आम आदमी पार्टी बड़ा आंदोलन चलाने जा रही है।

सोमवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह नगर के कैराना रोड स्थित गगन गार्डन में आयोजित पार्टी के दीपावली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने कहा था कि देश की तरक्की का रास्ता गांव के खेतो खलिहानों से होकर जाता है। स्व. चरण सिंह हमेशा किसानों की हक की बात करते थे।

दुर्भाग्य और अफसोस की बात है कि आज ऐसा नेता नरेंद्र मोदी देश की सत्ता पर बैठा है, जिसने तीन किसानी बिल पास किए हैं। सांसद ने कहा कि कृषि बिल पास कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के डेथ वारंट पर हस्ताक्षर किए हैं। बहुमत न होने पर भी कृषि बिल ध्वनि मत से पास किए। कहते हैं बिल के आने से एमएसपी खत्म नहीं होगी लेकिन कानून में एमएसपी का कोई जिक्र नहीं है। बिल में लिखने पर ही किसान को एमएसपी मिलेगी।

32 2

सांसद ने कहा कि ट्यूबवैल का कनेक्शन 7400 के स्थान पर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। गन्ने के दाम को बढ़ाने को लेकर सरकार के मुंह से आवाज नहीं निकल रही है। किसानों के गन्ने का तौल नहीं हो रहा है। किसान परेशान है। स्मार्ट मीटर से 30 प्रतिशत बिजली का बिल अधिक वसूला जा रहा है।

किसानों के गन्ने का दो वर्ष में भुगतान नहीं हो रहा है। मोदी जी पूरे देश को डिजिटल कर रहे हैं। शॉपिंग मॉल, दुकानों में डिजिटल भुगतान किया जा रहा है। गन्ने को डिजिटल करें ताकि एक ओर किसान मिल में गन्ना डाला जाए तो दूसरी ओर भुगतान खाते में ट्रांसफर हो जाए। आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में मेरठ कमिश्नरी पर बड़ा आंदोलन करेगी। जिसके लिए योजना बनाई जा रही है।

इस अवसर पर बागपत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सोमेंद्र ढाका, महेश त्यागी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र पहलवान, अरिवंद बालियान, भाकियू भानू के राष्ट्रीय महासिचव अनिल मलिक, राजवीर मुंडेट, अरविंद बालियान, आदित्य गर्ग, महकार कश्यप, हाजी खालिद सभासद।

12 हजार पदों पर एक भी नौजवान को नियुक्ति पत्र नहीं

शामली: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि 12 हजार भर्तियों के लिए अथीनस्थ चयन सेवा आयोग में 51 लाख बच्चों ने हिस्सा लिया, लेकिन एक भी नियुक्ति पत्र आज तक नहीं दिया गया। यह फार्म भरों घोटाला हुआ है जिसमें 1100 करोड़ रुपये सरकार के खजाने में गया लेकिन एक नौजवान को नौकरी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत के चुनाव में पूरे प्रदेश में मजबूती से उतरेंगे। शीघ्र ही शीर्घ नेतृत्व जनता की राय लेकर विधानसभा चुनाव के बारे में भी निर्णय लेगा। गठबंधन के सवाल पर उन्होंने बताया कि पार्टी अपने बूते पर तैयारी कर रही है।

बेटियों के लिए कब्रगाह बन रहा उत्तर प्रदेश

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश बेटियों के लिए कब्रगाह बन रहा है। मासूम बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहा है। हाथरस, बलरामपुर, लखीमपुर, जौनपुर, गोरखपुर, झांसी में बच्चियों के साथ दरिंदगी हुई है। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ का मिशन शक्ति वास्तव में अपनी ताकत अपनी शक्ति महिलाओं पर अत्याचार करने के लिए दिखाना है। आज पूरी सरकार बलात्कारियों को बचाने के लिए खड़ी हो जाती है। मिशन शक्ति के जरिये करोडों रुपये विज्ञापन में खर्च कर अखबारों में अपने चेहरे चमकाए जा रहे हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img