- थानाध्यक्ष ने स्टाफ की बैठक लेकर दिए दिशा निर्देश
जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: दीपावली के त्योहार को देखते हुए मंडावली थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान के द्वारा थाने के समस्त स्टाफ की बैठक लेकर दीपावली व अन्य त्योहारों को लेकर शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
सोमवार को थाना अध्यक्ष हिमांशु चौहान ने थाने के सभी स्टाफ को सख्त दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी एस आई अपने अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था व शांति व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए कड़ी नजर रखें ,ताकि त्योहारों पर कोई भी शरारती तत्व किसी तरह का माहौल खराब नहीं कर सके।
थानाध्यक्ष ने सभी एसआई व बीट कांस्टेबलों को निर्देशित करते हुए कहा कि क्षेत्र में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया जाए। किसी भी कीमत पर कोई महिला उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। साथ ही आने वाले त्योहारों को लेकर माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों पर नजर बनाए रखें।

