Sunday, March 15, 2026
- Advertisement -

भारत में दूसरी बार लॉन्च हुई इलेक्ट्रिक “कॉमेट ईवी कार”, जानें इसके फीचर्स..

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉट कॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। भारत में ब्रिटिश कार कंपनी ‘एमजी माटर्स’ ने अपनी और से इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। दरअसल, यह कार भारत में दूसरी बार लॉन्च हुई है। तो चलिए बताते है इसकी किमत, फीचर्स के बारे में..

43 14

ब्रिटिश कार कंपनी ‘एमजी माटर्स’ ने इंडियन मार्केट में अपनी सबसे चीप रेट यानि सस्ती कार ‘कॉमेट ईवी’ को लॉन्च कर दिया है। इस कार को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ बाजार में उतारा गया है।

इलेक्ट्रिक कार में कई बेहतरीन फीचर्स

45 10

बता दें कि, इस ‘कॉमेट ईवी’ यानि इलेक्ट्रिक कार में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। जिसमें कार के एक्सटीरियर में कनेक्टिड एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेल लाइट्स दी गई हैं।

इसके साथ ही इंटीरियर में एपल आईपॉड से प्रेरित स्टेयरिंग बटंस, 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, ट्विटर, स्पीकर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन, ड्यूल कलर्ड इंटीरियर, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो मिलते हैं।

इसके साथ ही कार में सेफ्टी का विशेष ध्यान रखा गया है। इसमें एयरबैग्स, टीपीएमएस, एबीएस, ईबीडी जैसे फीचर्स को दिया गया है। इसके साथ ही इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज, थ्री पाइंट सीटबेल्ट को भी दिया गया है।

44 11

सबसे छोटी कारों में शामिल

‘कॉमेट ईवी’ कार देश की सबसे छोटी कार बताई जा रही है। इसकी लंबाई 2974 एमएम, चौड़ाई 1505 एमएम और ऊंचाई 1640 एमएम है। कार का व्हीलबेस 2010 एमएम है और इसका टर्निंग रेडियस 4.2 मीटर है।

46 7

कितनी है इसकी रेंज

ब्रिटिश कार कंपनी ‘एमजी माटर्स’ ने अपनी इस कार में 17.3 Kwh की मोटर दी है। इसको चार्ज करने में मात्र सात घंटे का समय लगता है। कंपनी से मिली जानकारी ​के मुताबिक इसे फुल चार्ज करने के बाद 230 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कार की किमत?

47 9

‘कॉमेट ईवी’ कार की किमत 7.98 लाख रुपये है। बता दें कि, कार को बुक करने के लिए 15 मई से बुकिंग शुरू हो रही हैं। साथ ही मई से ही चुनिंदा शहरों में डिलीवरी को भी शुरू कर दिया जाएगा।

बताया जा रहा है कि, कंपनी की ओर से दी गई कीमत परिचय कीमत है, कुछ समय बाद कार की कीमतों में बदलाव भी किया जा सकता है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Crude Oil: पश्चिम एशिया संकट से कच्चे तेल की कीमतों में 41% उछाल, वैश्विक बाजार में बढ़ा दबाव

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल...

BCCI Awards: शुभमन गिल और स्मृति मंधाना चमके, BCCI नमन अवॉर्ड 2026 में जीते बड़े पुरस्कार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)...

Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी रद्द, गृह मंत्रालय ने दी स्वतंत्रता की जानकारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जलवायु...
spot_imgspot_img