Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

कार ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, एक युवक की दर्दनाक मौत

जनवाणी संवाददाता |

गागलहेड़ी: ट्रैक्टर में कार ने पीछे से टक्कर मारी, टक्कर लगने से ट्रैक्टर बीच सड़क पर ही पलटा। ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों में से एक कि मोके पर ही मृत्यु हो गईं। दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा। घायल युवक को जिलाचिकित्सालय भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार भगवानपुर रोड हरियाबांस के समीप तेज रफ़्तार सफ़ारी कार ने गागलहेड़ी की ओर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार दो युवक दब गए। जिसमे कुलदीप पुत्र हरीश चंद्र 27 वर्ष निवासी मांडुवाला की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि दूसरा साथी रजत घायल हो गया। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिलाअस्पताल भिजवाया। घायल युवक को भर्ती कराया गया। कार सवार मोके से कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को थाने लाकर खड़ा कर दिया गया है। वही मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: यूपी के उन्नाव में भीषण सड़क दुर्घटना, 31 यात्री घायल, तीन की मौत

जनवाणी ब्यूरो । यूपी: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात...

Saharanpur News: 1582 स्थानों पर होलिका दहन, ड्रोन निगरानी के साथ 3000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: आगामी होली पर्व और रमजान माह...

Holi 2026: 2 या 3 मार्च? होलिका दहन को लेकर असमंजस खत्म, जानें शुभ मुहूर्त

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

स्वच्छता का पर्व है होली

होली का प्रारंभ हुआ, घर-खलिहान से कूड़ा-कचरा बुहार कर...

होली वह है जो हो…ली

दिनेश प्रताप सिंह ‘चित्रेश’ एक समय था, जब होली पूरे...
spot_imgspot_img