जनवाणी संवाददाता |
गंगोह: शुक्रवार तीसरे पहर पुलिस को सरकारी अस्पताल के पास एक ईख के खेत से नवजात बच्ची का शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सहारनपुर मार्ग स्थित सरकारी अस्पताल के पीछे लोगों ने एक नवजात बच्ची के शव को कुत्तों द्वारा नोचें जाने को देखते हुए लोगों ने सबसे पहले तो कुत्तों को वहां से भगाया फिर मामले की जानकारी पुलिस को दी। शव पड़ा मिलने की जानकारी से वहां सनसनी फैल गई और मौके पर लोग जमा हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को अभी यह पता नहीं लग सका कि बच्ची कहां की है तथा उसको उधर क्यों फेंका गया है। पुलिस बच्ची का पता लगाने के प्रयास में लगी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतूरा का कहना है कि यह कोई भ्रूण भी हो सकता है जिसे कुत्ते कहीं से उठा लाए हों। मामले की जांच जारी है।