Home Uttar Pradesh News Bijnor पुलिस ने 15 हजार के इनामी सोनू को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 15 हजार के इनामी सोनू को किया गिरफ्तार

0
पुलिस ने 15 हजार के इनामी सोनू को किया गिरफ्तार
  • अभियुक्त के पास से एक तंमचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस किए बरामद

जनवाणी ब्यूरो |

बिजनौर: चांदपुर पुलिस ने गैगंस्टर एक्ट में वांछित चल रहे इनामी अभियुक्त को हस्तिनापुर तिराहा जंगल ग्राम नारनौर थाना चांदपुर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के पास से एक तंमचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

एसपी डा धर्मवीर सिंह ने बताया कि चांदपुर पुलिस ने मंगलवार को अभियुक्त सोनू पुत्र रामजीलाल निवासी ग्राम बदवाखेडी थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ को हस्तिनापुर तिराहा जंगल ग्राम नारनौर से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त गैगंस्टर एक्ट में वांछित था। साथ ही पुलिस ने आरोपी पर 15 हजार का इनाम भी घोषित किया था। अभियुक्त के पास से एक तमंचा 12 बोर व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

अभियुक्त पर चांदपुर थाने में तीन मुकदमें दर्ज है। इस दौरान गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई धीरज सिंह, कांस्टेबल आर्यन कुमार, कांस्टेबल ब्रजकिशोर शर्मा, सचिन कुमार व आदेश कुमार मौजूद रहे।