जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली मे मंगलवार को शिक्षकों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विचार विमर्श किया गया।
आयोजित बैठक मे माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य वीरेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पुरानी पेंशन को समाप्त कर नई पेंशन लागू करके शिक्षकों का भविष्य चौपट कर दिया है। उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा करने के बाद अब सरकार अपनी बात से मुकर रही है।
सरकार के इस दल बदलू फैसले के कारण शिक्षकों मे काफी रोष व्याप्त है। क्योंकि, अब इस उम्र मे उन्हें नोकरी कोन देगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा करने के लिए सभी शिक्षकों को एक साथ आना होगा, और सभी को शिक्षक एवं स्नातक चुनाव मे सरकार को अपनी एकजुटता का प्रदर्शन दिखाना होगा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सतीश शर्मा, इन्द्रपाल सिंह, सत्यवीर सिंह, प्रेमचंद, प्रमोद कुमार, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।

