जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: भाजपा विधायक योगेश धामा मंगलवार को बिनौली पहुंचे। वहां उन्होंने हार्ट अटैक से एचसीपी सुरेशपाल की मौत होने पर उनके स्वजनों को दुख साझा करते हुए भाई मुकेश विश्वकर्मा, रविकांत व पुत्र अभिषेक को सांत्वना दी।
इस दौरान अरुण त्रिपाल धामा, बाबा रामनारायण, पूर्व प्रधान वेदपाल धामा, संदीप धामा, नरेंद्र धामा, विनोद धामा, उदयवीर, ओमबीर ठेकेदार, अंकित चौहान आदि मौजूद रहे।

